31.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीप्रादेशिकराष्ट्रीय

जोशीमठ में बंद बद्रीनाथ नेशनल हाईवे के अब जल्द खुलने की संभावना

joshimath news, 12 जुलाई । जोशीमठ के पास जोगी धारा के ठीक करीब में बीते मंगलवार को बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया। 60 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक रास्ता नहीं खुल पाया है। रोड के दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों की लंबी-लंबी कतार लगी हुई है। दोनों ओर तीर्थ यात्री फंसे हैं और संबंधित विभाग की मशीनें लगातार दिन-रात बद्रीनाथ नेशनल हाईवे को खोलने में लगी हैं। इससे लगता है कि अब हाईवे जल्द खुल सकता है। रोड के दोनों ओर फंसे तीर्थयात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करने पड़े, इसलिए जोशीमठ नगर के लोग उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। जोशीमठ नगर के सुनील वार्ड के सभी परिवारों ने अपने-अपने घरों से तैयार किया हुआ भोजन सभी तीर्थयात्रियों को सम्मानपूर्वक खिलाया। वहीं एक और जोशीमठ नगर के व्यापार संघ के सेवादारों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। सेवादारों ने तीर्थ यात्रियों की सेवा भक्ति में हर दिन जगह-जगह पर लंगर लगवाया और सभी को भोजन करवाया। भारतीय सेना के जवान भी तीर्थ यात्रियों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। सेना के जवानों ने अलग-अलग जगह पर अपना लंगर लगाया और सभी तीर्थ यात्रियों की सेवा की। बता दें कि जोशीमठ के भनेरपानी में भूस्खलन से बंद हुए बद्रीनाथ नेशनल हाईवे को पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया गया है।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

26 अक्टूबर का पंचांग: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading