23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

मृणाल ठाकुर ने विक्की कौशल के गाने ‘तौबा तौबा’ पर किया डांस, शेयर की मजेदार वीडियो

Mrunal Thakur gives up trying to recreate Vicky's hook steps from 'Tauba Tauba'

मुंबई, 13 जुलाई । टीवी से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने शनिवार को अपना एक मजेदार डांस वीडियो शेयर किया। मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ये डांस वीडियो अपलोड किया। वीडियो में वह अपनी दोस्तों के साथ विक्की कौशल के लेटेस्ट वायरल ट्रैक ‘तौबा तौबा’ पर थिरकती नजर आ रही हैं। वीडियो को वैनिटी वैन में शूट किया गया है, जो मोनोक्रोम है। मृणाल ने टैंक टॉप और जॉगर्स पहने हुए हैं और वह ‘तौबा तौबा’ गाने पर विक्की के हुक स्टेप्स की कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन सफल नहीं हो पा रहीं। मृणाल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ”विक्की कौशल… नहीं आ रहा है यार… तुम इसमें कितने अच्छे हो… कुशा कपिला बहन सिखा दे प्लीज।” वीडियो में सोशल मीडिया की जानी मानी शख्सियत और एक्ट्रेस कुशा ‘तौबा तौबा’ पर विक्की के हुक स्टेप्स को बेहतरीन तरीके से परफॉर्म कर रही है। कुशा ने अपने स्टोरीज सेक्शन पर मृणाल की पोस्ट शेयर की और लिखा, ”बहुत बढ़िया मृणाल ठाकुर… एकदम यही है।” ‘तौबा तौबा’ गाना विक्की की आने वाली फिल्म ‘बैड न्यूज’ का गाना है। इस ट्रैक को करण औजला ने लिखा और गाया है। ‘बैड न्यूज’ में विक्की कौशल के अलावा, तृप्ति डिमरी और पंजाबी सिंगर एमी विर्क भी लीड रोल में है। यह हेटेरोपैटर्नल सुपरफेकंडेशन के मुद्दे पर आधारित है। फिल्म में तृप्ति ने सलोनी नाम की लड़की का किरदार निभाया है, जो प्रेग्नेंट है, लेकिन बच्चे का बाप कौन है, इसको लेकर कन्फ्यूजन में हैं। जब यह बात वह विक्की कौशल को बताती हैं, तो वह काफी खुश होते है कि वह पापा बनने वाले हैं। इसी बीच विक्की को पता चलता है कि तृप्ति का एमी विर्क के साथ भी रिलेशन है। वह उसके साथ भी कमिटेड थी। विक्की कौशल – अखिल चड्ढा और एमी विर्क- गुरबीर पाजी के रोल में हैं। पिता का पता लगाने के लिए तृप्ति डॉक्टर की सलाह पर दोनों का पैटर्निटी टेस्ट करवाती हैं, तो पता चलता है कि दोनों ही बच्चे के बाप हैं। यहां से कहानी और दिलचस्प हो जाती हैं। दोनों सलोनी को यह साबित करने में जुट जाते हैं कि वह एक बेस्ट फादर हैं। हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता, अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी द्वारा निर्मित ‘बैड न्यूज’ 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading