32.5 C
Jabalpur
June 23, 2026
सी टाइम्स
खेलप्रादेशिकराष्ट्रीय

उत्तराखंड के खिलाड़ियों को एसी बस और ट्रेन के थर्ड एसी कोच में यात्रा करने की मिली सुविधा

देहरादून, 15 जुलाई । उत्तराखंड सरकार राज्य के खिलाड़ियों के हितों के लिए लगातार कई अहम निर्णय ले रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक ओर फैसला लिया है। प्रदेश की खेल एवं महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले राज्य के खिलाड़ियों को अब एसी बस और ट्रेन के थर्ड एसी कोच में यात्रा करने की सुविधा दी जाएगी। खिलाड़ियों को अब अपनी यात्रा करने में किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होगी। जिसके लिए शासनादेश जारी हो गया है। उन्होंने कहा कि आज हमारे राज्य के राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए बेहद खुशी का दिन है। पूर्व में उन्हें यात्रा करने में कई असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। अब राज्य सरकार ने खिलाड़ियों की यात्रा में आ रही दिक्कतों को लेकर शासनादेश जारी किया है। पहले हमारे राज्य के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को साधारण बस या फिर स्लीपर ट्रेन में सफर करना पड़ता था। नए शासनादेश जारी होने के बाद अब राष्ट्रीय खिलाड़ियों को एसी बस या फिर ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सफर करने की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि निश्चित ही राज्य के खिलाड़ियों को अब सफर करने में पहले जो दिक्कत आती थी, वह नहीं होगी। सरकार ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य के समस्त खिलाड़ियों के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं। आज खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री उदीयमान योजना हो, आउट ऑफ टर्न जॉब की सुविधा हो, सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत का आरक्षण सहित कई अन्य योजनाओं से उन्हें लाभान्वित किया गया है। –

अन्य ख़बरें

फीफा वर्ल्ड कप के बीच जर्मनी को झटका, निको श्लोटरबेक शेष टूर्नामेंट से बाहर

Newsdesk

सीनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप: कर्नाटक ने पुरुषों और महिलाओं के टीम टाइटल जीते, आर्यन-सान्वी रहे ‘बेस्ट स्विमर

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप: मेसी ने इतिहास रचा, सर्वाधिक व्यक्तिगत गोल का रिकॉर्ड बनाया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading