31.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

यूपी में तीन आईपीएस का तबादला, हापुड़ के एसपी अभिषेक वर्मा को वेटिंग में भेजा

लखनऊ, 17 जुलाई । योगी सरकार ने बुधवार को तीन आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। आईपीएस अभिषेक वर्मा को हापुड़ के एसपी पद से हटा वेटिंग में रखा गया है। वहीं, आईपीएस अधिकारी ज्ञानंजय सिंह को हापुड़ का नया एसपी बनाया गया है। इसके अलावा आईपीएस राजेश कुमार को गाजियाबाद कमिश्नरेट का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। इससे कुछ दिन पहले ही प्रदेश में बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था, उनमें आईपीएस दुर्गेश कुमार, राजेश कुमार सिंह, श्याम नारायण सिंह, गौरव बंसवाल, केशव चंद्र गोस्वामी, ओमवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पांच जिलों के डीएम को भी बदला गया था। योगी सरकार ने अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार, बदायूं के डीएम मनोज कुमार का ट्रांसफर किया था। नीतीश कुमार की जगह अयोध्या का डीएम चंद्र विजय सिंह को बनाया गया था। नीतीश कुमार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का एमडी बनाया गया। वहीं, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और एसीईओ इन्वेस्ट यूपी प्रथमेश कुमार को लखनऊ विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। एक दिन पहले यानि 16 जुलाई को सीएम योगी ने आईएएस अधिकारी देवी शरण उपाध्याय पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया था। देवी शरण उपाध्याय के खिलाफ ये कार्रवाई अलीगढ़ में भूमि आवंटन में कथित अनियमितताओं को लेकर की गई है।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading