23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

कांवड़ यात्रा मार्ग में दुकानों पर मालिकों के नाम अंंकित करने के आदेश का मौलाना शहाबुद्दीन ने किया समर्थन

कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों पर मालिकों का नाम अंंकित करने के आदेश का मौलाना शहाबुद्दीन ने किया समर्थन

मुजफ्फरनगर, 19 जुलाई । मुजफ्फरनगर के एसएसपी द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर ढाबा संचालकों व खानपान के अन्य दुकानों पर मालिकों नाम अंकित करने के लिए जारी आदेश का ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने समर्थन किया है। मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि प्रशासन के इस आदेश में कुछ भी गलत नहीं है। शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों को सभी को समर्थन करन चाहिए और प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। मौलाना ने कहा कि सरकार व पुलिस प्रशासन का यह कदम बिल्कुल सही है। इस तरह के फैसले से किसी भी प्रकार का उपद्रव भी नहीं होगा और पहले से सब जानकारी होने के कारण कोई विवाद भी खड़ा नहीं होगा। सरकार के फैसले से किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि इस प्रकार का आदेश मुजफ्फरनगर के अलावा अन्य जिलों में भी जारी करना चाहिए। यह केवल एक समुदाय विशेष के लिए नहीं, बल्कि ढाबा व ठेला लगाने वाले सभी समुदायों के लिए है। इसलिए इसे सांप्रदायिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। मौलाना ने प्रशासन से अपील किया कि अगर किसी की दुकान को हटाया जाता है, तो उसे संबंधित दुकान मालिक को रोजी-रोटी के लिए अन्य जगह उपलब्ध कराना चाहिए, ताकि उसकी आजीविका चलती रहे।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading