31.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

कोई दबाव नहीं… बल्कि स्पाई यूनिवर्स के हर पल का आनंद उठा रही हूं: शरवरी वाघ

मुंबई, 19 जुलाई। एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्द ही वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। आलिया भट्ट की तरह वो भी सुपर एजेंट की भूमिका में दिखेंगी। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के बैनर तले सलमान खान-कैटरीना कैफ की ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘टाइगर 3’, ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ की ‘वॉर’, शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनी हैं। दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ की तरह स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बन कर अभिनेत्री काफी खुश हैं। शरवरी ने कहा, ”इस बड़े स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनना सम्मान की बात है। ईमानदारी से कहूं तो मैं ज्यादा दबाव महसूस नहीं कर रही हूं, क्योंकि मैं इस यूनिवर्स का हिस्सा बनने के प्रोसेस के हर पल का आनंद उठा रही हूं।” उन्होंने कहा, ”मेरे अंदर अभी भरपूर एनर्जी है। इस अवसर को पाने के लिए और देश की सबसे बड़ी सुपरस्टार्स में से एक आलिया भट्ट के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्सुक हूं।” एक्ट्रेस ने कहा कि वह सेट पर जाने, हर दिन आलिया से सीखने और अपने सीन्स को अच्छी तरह से निभाने के इंतजार में रहती हैं। शरवरी ने कहा, “अगर मैं दबाव को अपने ऊपर हावी होने दूंगी, तो मुझे मजा नहीं आएगा और मैं ऐसा नहीं चाहती। ऐसे यूनिवर्स का हिस्सा बनना एक सपना सच होने जैसा है। मैं आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को अपना आइडियल मानती हूं।” ‘अल्फा’ की शूटिंग जारी है, 5 जुलाई को प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म का टाइटल रिलीज किया था। ‘अल्फा’ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म है। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है, जो सीरीज ‘द रेलवे मेन’ डायरेक्ट कर चुके हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ दोनों जबरदस्त एक्‍शन करती हुई दिखेंगी। आदित्य चोपड़ा ने फिल्म के एक्शन सीन के लिए कई एक्सपर्ट्स को बुलाया है। इनमें कोरियन स्टंट कोर्डिनेटर सी-योन्ग ओह, फ्रांज स्पिहॉस और इंडियन एक्शन डायरेक्टर सुनील रोड्रिग शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading