35.3 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

अवैध खनन मामले में हरियाणा कांग्रेस विधायक पंवार को ईडी ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 20 जुलाई । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को अवैध खनन मामले में गिरफ्तार किया है। ईडी ने उनको गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। ईडी ने अवैध खनन के आरोप में जनवरी में उनके आवास और कार्यालय सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। पंवार के अलावा, ईडी ने जनवरी में अवैध खनन मामले में इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी और 5 करोड़ रुपये नकद, विदेशी हथियार और 300 कारतूस बरामद किए थे। पंवार और दिलबाग सिंह दोनों ही खनन व्यवसाय से जुड़े हैं। यमुनानगर, सोनीपत, मोहाली, फरीदाबाद, चंडीगढ़ और करनाल में दोनों नेताओं और उनके करीबी सहयोगियों से जुड़े करीब 20 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। 2019 के विधानसभा चुनाव में पंवार ने सोनीपत से चुनाव लड़ा और भाजपा की कविता जैन को 32,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया था, जबकि इनेलो के दिलबाग सिंह यमुनानगर में भाजपा के घनश्याम दास से 1,400 वोट के मामूली अंतर से हार गए थे।

अन्य ख़बरें

पद्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मु 23 जून को शिबू सोरेन और अलका याज्ञनिक समेत 65 अन्य को सम्मानित करेंगी

Newsdesk

बंगाल: दक्षिण 24 परगना में भारी मात्रा में हथियार बरामद, तृणमूल के दो नेता गिरफ्तार

Newsdesk

अंजुमन इस्लामिया स्कूल विवाद: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और निजी पक्षों को जारी किया नोटिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading