July 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

उत्तराखंड के त्यूणी में बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 2 की मौत

देहरादून, 20 जुलाई । उत्तराखंड में सीमांत त्यूणी तहसील से लगे शिलगांव खत के कथियान-डांगूठा मार्ग पर ऐठान के पास एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार देर रात एक बोलेरो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन सवार 2 लोगों की मौत हो गई और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों ऐठान निवासी थे, जिनकी पहचान जयेंद्र सिंह (48 वर्ष) और हुकम सिंह (40 वर्ष) के रूप में हुई है। ये दोनों रात को जब सेब बागान से वापस लौट रहे थे, तब उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिससे मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं राजस्व पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। राजस्व निरीक्षक भीम दत्त जोशी ने कहा कि शुक्रवार देर रात जब ऐठान निवासी जयेंद्र सिंह, और हुकम सिंह जब सेब बागान से वापस लौट रहे थे, तभी देर रात उनकी बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना के बाद शनिवार सुबह राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और खाई से दोनों के शवों को बाहर निकाला और पंचनामा भरकर शव कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल त्यूणी की मोर्चरी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा। इसके बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

अन्य ख़बरें

अमीरा प्योर फूड्स से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, विदेशी बैंक खातों में 94.76 करोड़ जब्त

Newsdesk

बॉम्बे हाई कोर्ट कैंटीन को एफडीए का नोटिस, एफएसएसएआई लाइसेंस न होने पर तत्काल बंद करने और कार्रवाई की चेतावनी

Newsdesk

प्रियंका गांधी के बयानों पर बढ़ा विवाद, हॉकी जर्सी से लेकर प्रो. वी कामाकोटी तक देशभर से आईं प्रतिक्रियाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading