November 8, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

भारत में 2024 की पहली छमाही में हुए 1,045 एकड़ के 54 जमीन सौदे, बेंगलुरु सबसे आगे

India saw 54 land deals for 1,045 acres in 1st half of 2024, Bengaluru leads

मुंबई, 22 जुलाई । भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में 2024 की पहली छमाही में 1,045 एकड़ के 54 जमीनों के सौदे देखने को मिले हैं। 2023 की पहली छमाही में 950 एकड़ के 46 जमीनों के सौदे हुए थे। रविवार को आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी मिली। एनारॉक के ताजा डेटा के मुताबिक, अप्रैल-जून की तिमाही में 325 एकड़ से अधिक के 25 जमीन के सौदे पूरे हुए हैं। 2024 की दूसरी तिमाही में अकेले बेंगलुरु में 114 एकड़ के नौ नए जमीन के सौदे हुए हैं। इसके बाद गुरुग्राम का नाम है। जहां 77.5 एकड़ के सात जमीनों के सौदे पूरे हुए हैं। एनारॉक ग्रुप के रीजनल डायरेक्टर और एडवाइजरी एंड रिसर्च हेड, डॉ. प्रशांत ठाकुर ने कहा कि बेंगलुरु में हुई सभी डील रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स विकसित करने के लिए हुई हैं। ठाकुर ने आगे कहा कि इसके बाद गुरुग्राम का नाम है, यहां 2024 की दूसरी तिमाही में 77.5 एकड़ की सात जमीनों के सौदे हुए हैं। ये सौदे रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स और कृषि से जुड़े हुए हैं। 2024 की दूसरी तिमाही में पूरे हुए कुल जमीनों के सौदों में से 17 से अधिक (163 एकड़) पर रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स प्रस्तावित हैं। कृषि, मिश्रित उपयोग, डेटा सेंटर्स, लॉजिस्टिक्स पार्क्स, इंडस्ट्रीयल और रिटेल के लिए एक-एक सौदे हुए हैं। पिछले कुछ वर्षों से जमीनों की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। डेवलपर्स नए प्रोजेक्ट्स के लॉन्च के बाद आसानी से नए यूनिट्स की बिक्री कर पा रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि मुंबई, जो कि पिछली कुछ तिमाही में जमीनों के सौदों में शीर्ष पर था। 2024 की दूसरी तिमाही में केवल दो जमीनों के सौदे हुए हैं, जिसमें से एक इंडस्ट्रीयल उद्देश्य और दूसरा रिटेल क्षेत्र विकसित करने के लिए है। हालांकि, 2024 की पहली छमाही में मुंबई में 34 एकड़ के 5 जमीन के सौदे हुए हैं। वहीं, हैदराबाद में 63.5 एकड़ के तीन और चेन्नई में 48 एकड़ के तीन जमीन के सौदे हुए हैं। पुणे, अहमदाबाद, नोएडा और ठाणे में कुल मिलाकर 103 एकड़ के दो-दो जमीन के सौदे हुए हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि गाजियाबाद में 62.5 एकड़ का एक और दिल्ली में 5 एकड़ का एक जमीन का सौदा हुआ है।

अन्य ख़बरें

त्योहारी सीजन के बीच महाराष्ट्र एफडीए ने 43 खाद्य लाइसेंस किए निलंबित, 63 लाख रुपए मूल्य का खाद्य पदार्थ भी जब्त

Newsdesk

अमेरिका से भारत तक गूंजेगी गाय‍िका मिलबेन की ‘ओम जय जगदीश हरे’ प्रस्‍तुत‍ि, सभी को दी दीपावली की शुभकामनाएं

Newsdesk

बिहारियों और भगवान श्रीराम के अपमान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे कांग्रेस: संजय सरावगी

Newsdesk

Leave a Comment