23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

Women Asia Cup 2024 : भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकती है खिताबी जंग

दांबुला, 25 जुलाई । महिला एशिया कप 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। श्रीलंका में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई और अब खिताबी जंग से मात्र एक कदम दूर है। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले से पहले फैंस के बीच भारत और पाकिस्तान की एक बार फिर टक्कर को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। दोनों देशों के क्रिकेट फैंस भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक खिताबी मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं। दरअसल, महिला एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। टूर्नामेंट के इस संस्करण का पहला सेमीफाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। यह मैच शुक्रवार को दांबुला में दोपहर दो बजे से शुरू होगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल उसी दिन पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शाम 7 बजे खेला जाएगा। ऐसे में अगर सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश और पाकिस्तान ने श्रीलंका को हरा दिया तो भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप का फाइनल हो सकता है। हालांकि, पाकिस्तान के लिए श्रीलंका को हराना इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि मेजबान टीम पाक के मुकाबले मजबूत नजर आ रही है। वहीं, भारत ने इसी साल मई महीने में बांग्लादेश का दौरा किया था। जहां भारत ने पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में बांग्लादेश को 5-0 से पटखनी दी थी। भारत एशिया कप के मौजूदा संस्करण में अपने तीनों लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा है। जबकि बांग्लादेश को ग्रुप स्टेज में श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। भारत महिला एशिया कप का प्रबल दावेदार है। हालांकि भारत की तरह ही श्रीलंका भी इस टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रहा है। अब तक इस टूर्नामेंट के कुल आठ संस्करण खेले गए हैं जिसमें भारत ने 7 बार इसका खिताब अपने नाम किया है। वहीं 2018 में यह ख़िताब बांग्लादेश ने जीता था। यह टी20 प्रारूप में महिला एशिया कप का पांचवां संस्करण है, जिसमें तीन बार ट्रॉफी भारत के नाम हुई है।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

यमन में फिर बढ़ा तनाव: हूती विद्रोहियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमलें

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading