23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

आप सदन से बाहर चले जाइए’, रणदीप सिंह सुरजेवाला पर भड़के जगदीप धनखड़

‘नई दिल्ली, 26 जुलाई। शुक्रवार को राज्यसभा में बजट पर चर्चा के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला पर भड़क उठे और सुरजेवाला को सदन से बाहर जाने के निर्देश दिए। संसद में बजट पर चर्चा के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के लिए बजट में आवंटन के सवाल का जवाब दे रहे थे। इसी बीच विपक्ष के सांसदों ने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे को शांत कराते हुए सभापति ने कहा कि मंत्री जी को अपनी बात पूरी करने दिजिए। उन्होंने कांग्रेस नेता सुरजेवाला से कहा कि आप सुनना सीखिए। कांग्रेस नेता सुरजेवाला से सभापति धनखड़ ने कहा कि आप जो कुछ भी बोल रहे हैं वह रिकॉर्ड में नहीं जाएगा। उन्होंने सुरजेवाला को बैठने के लिए कहा, लेकिन सदन में हंगामा और तेज हो गया। इसके बाद जगदीप धनखड़ अपनी कुर्सी से छोड़कर खड़े हो गए और सांसदों को बैठने के लिए कहने लगे। सुरजेवाला पर भड़कते हुए उन्होंने कहा कि आप बैठ जाइए, कमाल की बात है, किसानों पर चर्चा हो रही है और आप हंगामा कर रहे हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या आप किसान की सेवा कर रहे हैं। सभापति ने कहा कि मैं रणदीप सुरजेवाला, शक्ति सिंह गोहिल का नाम लेकर कहता हूं कि आप लोग हंगामा न करें। आप किसान को फांसी पर टांग रहे हैं, उनका अनादर कर रहे हैं, राजनीति कर रहे हैं, किसान की इज्जत कीजिए। उन्होंने आगे कहा कि आप लगातार चेयर का अपमान कर रहे हैं। किसानों की चर्चा नहीं होने दे रहे, डिबेट को डाइवर्ट कर रहे हैं। यह दुखद है, आप बाहर चले जाइए

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading