32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

काम और खेल को एक साथ कैसे मैनेज करते हैं अर्जुन कपूर, इंस्टा पोस्ट पर किया खुलासा

मुंबई, 26 जुलाई। अर्जुन कपूर की एक्टिंग और लुक्स के लोग दीवाने हैं। उनकी एक झलक पाने को लड़कियां बेताब रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस कड़ी में उन्होंने अपने एक पोस्ट में कई फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह किस तरह काम और खेल को एक साथ लाते हैं। इंस्टाग्राम पर अर्जुन ने कई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें खाना, वर्कआउट और कुछ रैंडम क्लिक शामिल हैं। तस्वीरों में एक्टर को बारिश में तैरते, हेल्दी लंच करते, जिम में कसरत करते और अपने प्यारे दोस्त यानी पेट डॉग के साथ समय बिताते देखा जा सकता है। इसके अलावा, वह एक तस्वीर में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “काम और खेल का मिक्सअप”। अर्जुन की बहन अंशुला ने पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा, “स्माइल”। एक्टर पुलकित सम्राट ने कमेंट में लिखा, “जे फॉर जेलस!” वहीं एक फैन ने कमेंट में कहा, “लास्ट वन सबसे अच्छा है!!! हमेशा मुस्कुराहट बनी रहे”। एक्टर के बारे में बात करें तो अर्जुन ने निखिल आडवाणी की साल 2003 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा ‘कल हो ना हो’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू किया। लेकिन लीड एक्टर के तौर पर उन्होंने 2012 में यशराज फिल्म्स की रोमांटिक ड्रामा ‘इश्कजादे’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके अपोजिट परिणीति चोपड़ा थी। इसके बाद वह करीना कपूर के साथ ‘की एंड का’ में नजर आए। उन्होंने ‘औरंगजेब’, ‘गुंडे’, ‘2 स्टेट्स’, ‘तेवर’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, ‘मुबारकां’, ‘नमस्ते इंग्लैंड’, ‘पानीपत’, ‘संदीप और पिंकी फरार’, ‘भूत पुलिस’, ‘एक विलेन रिटर्न्स’ और हाल ही में ‘द लेडी किलर’ जैसी फिल्मों में काम किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगे, जिसमें वह खूंखार विलेन के किरदार में हैं। इसके अलावा, वह अनीज बज्मी की फिल्म ‘नो एंट्री में एंट्री’ में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में अर्जुन के अलावा वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे। उनके पास निर्देशक मुदस्सर अजीज की फिल्म ‘मेरी पत्नी का रीमेक’ भी है। इस फिल्म में अर्जुन के साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी। अर्जुन ‘एफ एंड फ्रस्ट्रेशन’ में भी नजर आएंगे। यह फिल्म साउथ फिल्म की रीमेक है

अन्य ख़बरें

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Newsdesk

सोनिया गांधी ने शेयर किया कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading