31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहॉलीवुड

किम कार्दशियां ने 2021 की शुरुआत शाकाहारी आहार के साथ की

लॉस एंजेलिस, 10 जनवरी | रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां ने मांस और दूध से बने उत्पादों को त्याग दिया है। उन्होंने नए साल की शुरुआत शाकाहारी आहार से की है। एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, किम ने आध्यात्मिकता में भी गंभीरता दिखाई है। वह नियमित रूप से बाइबल स्टडी क्लास में भाग ले रही हैं।

कथित तौर पर रैपर पति कान्ये वेस्ट के साथ तलाक ले रही रियलिटी टीवी स्टार ने इंस्टाग्राम पर अपने आहार परिवर्तन की घोषणा की। किम ने मांस के उत्पादन से भरे फ्रिज की एक तस्वीर पोस्ट की और उसके साथ लिखा, “किसी ने सुना कि मैंने शाकाहार अपना लिया है।”

उन्होंने बहन ख्लो कार्दशियां के साथ वर्कआउट सेशन की तस्वीर भी साझा की। उन्होंने बताया कि वह इस साल फिटनेस कार्यक्रम को गंभीरता से ले रही हैं।

अन्य ख़बरें

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

केरल बजट में मलयालम सिनेमा को बड़ा तोहफा, मोहनलाल ने कहा- ‘नई ताकत और वैश्विक पहचान मिलेगी

Newsdesk

हर मुश्किल में मुझे संभाल ही लेंगे’, फादर्स डे पर नील भट्ट समेत तमाम टीवी सितारों ने साझा की यादें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading