30.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

पोनप्पा-तनीषा की जोड़ी ग्रुप स्टेज का दूसरा मैच हारी

पेरिस, 29 जुलाई। बैडमिंटन विमेंस डबल्स के ग्रुप स्टेज में अश्विनी पोनप्पा और तनिशा की जोड़ी अपनी छाप छोड़ने में सफल नहीं हुई। उन्हें लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा। जापानी जोड़ी ने उन्हें 21-11, 21-12 से हराया। चौथी सीड जापानी जोड़ी के खिलाफ खेलते हुए अश्विनी-तनिषा को सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले रविवार को भारतीय जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक अभियान की शुरुआत दक्षिण कोरियाई किम सो यियोंग और कोंग ही योंग से सीधे गेम में 18-21, 10-21 से हार के साथ की थी। अपने दोनों ग्रुप मैच हारने के बाद भारतीय जोड़ी ग्रुप सी में तीसरे स्थान पर है और केवल शीर्ष दो जोड़ियां ही अगले दौर में पहुंचेंगी। इस मैच में तनिषा और अश्विनी का सामना मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया की सेत्याना मापासा और एंजेला वू से होगा।

अन्य ख़बरें

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की हार, कप्तान हरमनप्रीत बोलीं- दुर्भाग्य से हम कुछ मौके नहीं भुना सके

Newsdesk

कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारी पूरी, श्रद्धालु मौसम की चुनौतियों के लिए रहें तैयार

Newsdesk

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: मारिजैन कप्प का ऑलराउंडर प्रदर्शन, साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading