23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

सीएम धामी ने उत्तराखंड में भारी बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा

देहरादून, 1 अगस्त। उत्तराखंड में बुधवार को हुई 24 घंटे लगातार भारी बारिश के बाद पहाड़ के लेकर मैदान तक पानी पानी है। गढ़वाल, कुमाऊं में हर जगह भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। राज्य की सभी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद टिहरी गढ़वाल के आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने मौके पर जाकर निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना। आपदा प्रभावित लोगों को मुख्यमंत्री ने दिया हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इसके बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में हुई भारी बारिश से हुए नुकसान को जानने के लिए आईटी पार्क आपदा परिचालन केंद्र देहरादून पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने आईटी पार्क, देहरादून पहुंच कर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हो रही बारिश एवं नुकसान का जायजा लिया। साथ ही कहा कि बुधवार को हुई लगातार भारी बारिश से टिहरी और रुद्रप्रयाग में काफी नुकसान हुआ है। जिसके बाद मैं जनपद टिहरी और जनपद रुद्रप्रयाग पहुंचकर वहां का स्थलीय निरीक्षण करूंगा। जहां मेरे साथ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज एवं रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी भी साथ रहेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिलों के डीएम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की और उनके जिलों की स्थिति के बारे में और नुकसान के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की। साथ ही सभी को भारी बारिश को देखते हुए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

अन्य ख़बरें

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

‘शरद पूर्णिमा की शीतल किरणें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें’, शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Newsdesk

पापोरी हर्ष की ‘द जुगनी स्टोरी’ ने गुरुग्राम की शाम को संगीत और यादों के जश्न में बदला

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading