32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

बालों की चोटी घुमाकर सनी लियोनी ने की खुलकर मस्ती, फैंस बोले- ‘नौटंकी गर्ल’

मुंबई, 7 अगस्त। बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपनी फोटो और वीडियो के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। सनी का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल होता है। अब सनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे ‘व्हिप माई हेयर’ सॉन्ग पर झूमती नजर आ रही हैं। बता दें कि ‘व्हिप माई हेयर’ एक इंग्लिश सॉन्ग है, जिसे अमेरिकी एक्ट्रेस व सिंगर विलो स्मिथ ने गाया है। यह गाना 2010 में रिलीज हुआ था और यह उनका डेब्यू सिंगल था। गाने के लिरिक्स और म्यूजिक आत्मविश्वास की भावना को बढ़ावा देते हैं। सनी लियोनी ने इस गाने पर एक रील शेयर की। वह येलो शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं, उन्होंने बालों की पोनीटेल बनाई हुई है। वह इस गाने पर अपनी पोनीटेल को घूमाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने मजाकिया अंदाज में लिखा- ‘नौटंकी गर्ल’। वहीं दूसरे फैन ने लिखा, ‘आप हर किसी के दिल की क्वीन हैं’। एक अन्य फैन ने लिखा, ‘ब्यूटीफुल डॉल’। इस रील को शेयर करते हुए सनी लियोनी ने कैप्शन में लिखा, ‘व्हिप इट बेबी’। वर्कफ्रंट की बात करें तो, सनी ने हाल ही में तमिल फिल्म ‘कोटेशन गैंग’ का फर्स्ट लुक जारी किया, इसमें ग्लैमरस अवतार को छोड़ वह एक ग्रामीण माफिया सदस्य की भूमिका में नजर आ रही हैं। इस पोस्टर में उन्होंने एक्टर जैकी श्रॉफ की गर्दन पकड़ी हुई है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ के अलावा ‘द फैमिली मैन’ फेम प्रियामणि भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा, सनी के पास लेखक अनुराग कश्यप की ‘कैनेडी’ भी है। इस फिल्म का प्रीमियर पिछले साल कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ था और जल्द ही इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा, वह हिमेश रेशमिया और प्रभुदेवा के साथ एक और फिल्म पर काम कर रही हैं। उनके अपकमिंग मलयालम प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। उनकी लाइफ की बात करें तो सनी लियोनी का जन्म 13 मई 1981 को कनाडा में पंजाबी परिवार में हुआ। उनका असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। 2003 में पॉर्न इंडस्ट्री में आने से पहले सनी ने बेकरी और टैक्स एंड रिटायरमेंट फर्म में काम किया था। उन्होंने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 5’ में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली। फिर डायरेक्टर महेश भट्ट ने उन्हें ‘जिस्म 2’ का ऑफर दिया। इस फिल्म में सनी के साथ रणदीप हुड्डा नजर आए। इसके बाद उन्हें बैक टू बैक फिल्में मिलती गईं। उन्होंने ‘जैकपॉट’, ‘रागिनी एमएमएस 2’, ‘एक पहेली लीला’, ‘कुछ-कुछ लोचा है’, ‘मस्तीजादे’, ‘वन नाइट स्टैंड’ (2016) जैसी कई फिल्मों में काम किया। एक्टिंग से अलग, 2016 में सनी लियोनी ने अपना खुद का कॉस्मेटिक ब्रांड लॉन्च किया था।

अन्य ख़बरें

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Newsdesk

सोनिया गांधी ने शेयर किया कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading