35.2 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

बेगूसराय में एक ही परिवार के 4 लोगों पर धारदार हथियार से हमला, तीन की मौत

बेगूसराय, 10 अगस्त। बिहार में बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक ही परिवार के चार लोगों पर चाकू से हमला बोल दिया गया। इस हमले में तीन की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है शुक्रवार की रात संजीवन सिंह अपने पूरे परिवार के साथ सो रहे थे। तभी अपराधी किसी तरह घर मे प्रवेश कर गए और उन पर हमला कर दिया। इस घटना में संजीवन सिंह और उनकी पत्नी संजीता देवी तथा उनकी एक पुत्री की मौत हो गई। इस हमले में उनका एक सात वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के मुताबिक, अपराधियों ने चिरंजीवीपुर गांव में वारदात को अंजाम दिया है। घटना के समय पति-पत्नी और उसके दो बच्चे घर में सो रहे थे। अपराधियों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर गला रेत दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद उन पर तेजाब भी डाल दिया। इस घटना में पति, पत्नी और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद घर मे कोहराम मच गया है। स्थानीय लोग दहशत में है।

अन्य ख़बरें

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

Newsdesk

सोलापुर में भीषण सड़क हादसा, कुएं में पिकअप वैन गिरने से आठ की मौत, सीएम फडणवीस ने जताया दुख

Newsdesk

25वीं पूर्वी जोन अन्तर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2026 का आज  पुलिस अधीक्षक जबलपुर के मुख्यातिथ्य में हुआ समापन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading