23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

विक्रांत मैसी स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘सेक्टर 36’ 13 सितंबर को ओटीटी पर होगी रिलीज

मुंबई, 12 अगस्त। विक्रांत मैसी की अपकमिंग फिल्म ‘सेक्टर 36’ 13 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित हैं। इसमें उनके साथ दीपक डोबरियाल भी नजर आएंगे। ‘सेक्टर 36’ झुग्गी बस्ती से कई बच्चों के लापता होने की कहानी है। इस मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी के सामने रोंगटे खड़े कर देने वाला सच सामने आता है। सोशल मीडिया पर निर्माताओं ने एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में विक्रांत और दीपक गैंगस्टर लुक में हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “अनसुलझी गुमशुदगी, एक घातक पीछा और काला सच। इस खौफनाक क्राइम-थ्रिलर में विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल नजर आएंगे। यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। ‘सेक्टर 36’ 13 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।” विक्रांत ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अनाउंसमेंट की, लिखा-“यह रहा!!!” फिल्म के बारे में बात करते हुए, मैडॉक फिल्म्स के निर्माता दिनेश विजान ने कहा, “हम नेटफ्लिक्स के साथ फिर से काम करने और ‘सेक्टर 36’ जैसी कहानी पर काम करने के लिए एक्साइटेड हैं। यह एक बेहद संवेदनशील फिल्म है। हमारे लिए, यह एक ऐसी कहानी है जिसे बताया जाना बहुत जरूरी है।” फिल्म में एक पुलिस अधिकारी झुग्गी बस्तियों से बच्चों के गायब होने के केस की जांच करता है। इस दौरान उसका सामना खतरनाक सीरियल किलर से होता है। नेटफ्लिक्स इंडिया में ओरिजिनल फिल्म्स की निदेशक रुचिका कपूर शेख ने कहा, “‘सेक्टर 36’ एक ऐसी डरावनी कहानी है जो लंबे समय तक आपके दिमाग में कौंधेगी। डेब्यू डायरेक्टर आदित्य निंबालकर ने एक मनोरंजक फिल्म बनाई है, जिसमें विक्रांत और दीपक की शानदार एक्टिंग ने चार चांद लगा दिए हैं। हमारा मानना ​​है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छू लेगी और उन्हें जो दिखता है उससे परे सोचने पर मजबूर कर देगी।” दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित, यह फिल्म आदित्य निंबालकर की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है और इसमें सत्ता, अपराध और सामाजिक असमानता के विषयों को दिखाया गया है। ‘सेक्टर 36’ 13 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading