21.3 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए आखिर क्यों फिल्म ‘शेरशाह’ है बेहद खास?, आईएएनएस से बात कर किया खुलासा

मुंबई, 13 अगस्त । बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शेहशाह’ को हिंदी सिनेमा में आज पूरे तीन साल हो गए हैं। यह फिल्म शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित है, जिनका किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाया था। एक्टर ने आईएएनएस से साक्षात्कार में बताया कि फिल्म उनके लिए खास क्यों है? आईएएनएस से बात करते हुए, सिद्धार्थ ने कहा, “शेरशाह मेरे लिए एक खास फिल्म है। यह मेरी पहली फिल्म थी जिसे नेशनल अवॉर्ड मिला।” उन्होंने कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाने को लेकर कहा, “कैप्टन विक्रम बत्रा के किरदार में ढलने की प्रक्रिया रोमांचक और फायदेमंद थी।” जब उनसे उनकी जिंदगी में इस फिल्म को अहमियत को लेकर सवाल पूछा गया, तो सिद्धार्थ ने कहा, “बहुत कम ही ऐसी फिल्में देखने को मिलती हैं, जिन्हें एक साल बाद भी बेपनाह प्यार मिल रहा होता हैं और ‘शेरशाह’ उनमें से एक है। इसका जादू आज भी पूरी दुनिया में छाया हुआ है और लोगों के दिल आज भी इसके साथ धड़क रहे हैं। मैंने ये कहानी स्क्रीन पर कही और इस बात पर मुझे गर्व है।” 12 अगस्त को सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, ”शेरशाह को तीन साल हो गए हैं। कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाना मेरे करियर के सबसे खूबसूरत एक्सपीरियंस में से एक था ।” उन्होंने अपने पोस्ट में विक्रम बत्रा के माता-पिता के साथ भी तस्वीर शेयर की। इसमें कियारा आडवाणी भी दिखाई दे रही हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी ने विक्रम बत्रा की मंगेतर डिंपल चीमा का किरदार निभाया था। ‘शेहशाह’ का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन और काश एंटरटेनमेंट ने किया था। फिल्म की कहानी और गानों को लोगों ने काफी पसंद भी किया।

अन्य ख़बरें

आरबीआई ने एसजीबी 2018-19 सीरीज-II के लिए रिडेम्पशन प्राइस 14,425 रुपए तय किया; रिटर्न 357 प्रतिशत रहा

Newsdesk

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना की भविष्य की तैयारी को मजबूत करने के लिए भूमि युद्ध सिद्धांत जारी किया

Newsdesk

पूर्व वायु योद्धा परवेज आलम ने लगाया घर पर हमले और 16 घंटे हिरासत में रखने का आरोप, मुख्य सचिव से लगाई न्याय की गुहार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading