31.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

अटल जी ने रखी थी आधुनिक भारत की नींव : सीएम योगी

लखनऊ, 16 अगस्त। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी। तीन बार देश का प्रधानमंत्री बनने के साथ ही उन्होंने भारत की राजनीतिक अस्थिरता को दूर किया था। सीएम योगी ने शुक्रवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की छठी पुण्यतिथि पर लोकभवन में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश को सुशासन, इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रामीण विकास का मॉडल अटल जी ने ही दिया था। सीएम योगी ने कहा कि अटल जी की सरकार में चलाए गए अंत्योदय के कार्यक्रम उनकी दूरदर्शिता को प्रदर्शित करते हैं। सीएम योगी ने कहा कि 25 दिसंबर 1924 को जन्मे अटल जी का लगभग छह दशक का सार्वजनिक जीवन पूर्णतः निष्कलंक रहा। उन्होंने भारतीय राजनीति को एक नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। सीएम योगी ने अटल जी को भारतीय राजनीति का अजातशत्रु करार देते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में उनकी पहचान एक सर्वमान्य चेहरे के रूप में थी। अटल जी की स्मृतियों को नमन करते हुए सीएम योगी ने कहा कि स्वतंत्र भारत में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सानिध्य में अटल जी ने अपने सार्वजनिक जीवन का शुभारंभ किया था। 1957 में वह बलरामपुर (वर्तमान में श्रावस्ती) से पहली बार सांसद चुने गए थे। उन्होंने कहा कि अटल जी को लगातार 10 बार लोकसभा एवं दो बार राज्यसभा में जाने का अवसर प्राप्त हुआ था, जिसमें वह पांच बार लखनऊ से सांसद चुने गए। सीएम योगी ने कहा कि आज अटल जी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियां, उनकी कविताएं और भारतीय राजनीति के उनके मूल्य एवं सिद्धांत सदैव हमें एक नई प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत को एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए अटल जी द्वारा किए गए प्रयासों को देश कभी विस्मृत नहीं कर सकता। अटल जी के प्रयासों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए कृतज्ञ राष्ट्र ने उन्हें भारत रत्न की उपाधि से भी सम्मानित किया।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading