31.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

नेपाल बस हादसे में पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

नई दिल्ली, 24 अगस्त। नेपाल के तनहुन में हुए सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को केंद्र सरकार ने मुआवजा देने का ऐलान किया है। हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुआवजे की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”प्रधानमंत्री ने नेपाल के तनहुन जिले में हुई दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।” इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के तनहुन जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख जाहिर किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारतीय दूतावास दुर्घटना के पीड़ित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट पर लिखा, ”नेपाल के तनहुन जिले में सड़क दुर्घटना के कारण हुई जानों की हानि से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारतीय दूतावास प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।” नेपाल के तनहुन जिले में शुक्रवार को पोखरा से काठमांडू जा रही भारतीय टूरिस्ट बस मार्सयांगडी नदी में गिर गई थी। बस में करीब 50 यात्री थे। जिनमें से 41 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ यात्रियों को बचा लिया गया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए राहत आयुक्त कार्यालय को राहत कार्यों के निर्देश दिए। सीएम के निर्देश पर राहत आयुक्त ने महराजगंज के एसडीएम और सीओ नौतनवा के साथ एसएचओ सनौली को मौके पर भेजा। साथ ही महाराष्ट्र सरकार से संपर्क किया। वहीं शवों को सड़क मार्ग से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचाया जाएगा, जहां से एयरक्राफ्ट से महाराष्ट्र भेजा जाएगा।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

यमन में फिर बढ़ा तनाव: हूती विद्रोहियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमलें

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading