July 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

श्रीलंकाई नौसेना ने 11 तमिल मछुआरों को किया गिरफ्तार

चेन्नई, 24 अगस्त। श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 11 मछुआरों को गिरफ्तार किया है। तमिलनाडु मत्स्य विभाग ने शनिवार को उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की। तमिलनाडु मत्स्य विभाग ने एक बयान में कहा, “अधिकतर मछुआरे नागापट्टिनम जिले के अक्करापेट्टई के रहने वाले हैं। गिरफ्तार मछुआरे गुरुवार को मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे। इसी दौरान उन्हें श्रीलंकाई नौसेना ने कोडियाकराई के दक्षिण पूर्व से गिरफ्तार कर लिया।” उन्होंने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना ने मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर को भी जब्त कर लिया है। मत्स्य विभाग ने मछुआरों की पहचान नागराथिनम (23 वर्ष), आर. प्रकाश (35), के. सुंददिरा सुंदर (32), एस. आनंदवेल (32), आर. चंद्रू (23), वी. रमेश (47), अक्करापेट्टई के. संजय (23), के. शिवराज (45), एम. वर्धन (19), वी. सुमन (25) और एम. राजेंद्रन के रुप में की है। मत्स्य विभाग ने कहा, “अधिकतर मछुआरे अक्करापेट्टई, नंबियार नगर और पुथियाकल्लर क्षेत्रों से आते हैं।” इस बीच, श्रीलंकाई नौसेना ने कहा कि मछुआरों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार कर श्रीलंकाई जलक्षेत्र में प्रवेश किया था। उन्हें श्रीलंकाई जलक्षेत्र में घुसने के बाद गिरफ्तार किया गया है। श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में कहा, “हमने मछुआरों को गिरफ्तार किया है और मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर को जब्त कर लिया है। उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए कांकेसुंथराय नौसेना बंदरगाह लाया गया। यहां से उन्हें मैलाडी में अधिकारियों को सौंप दिया है।” इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने 11 तमिल मछुआरों की गिरफ्तारी के मामले में हस्तक्षेप करने के लिए केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखा है। बता दें कि श्रीलंका की नौसेना ने 2024 में अब तक तमिलनाडु के 333 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही अवैध शिकार करने वाले 45 भारतीय ट्रॉलर भी जब्त किए गए हैं।

अन्य ख़बरें

गुरुओं ने ही पढ़ाया मानवता और समरसता का पाठ

Newsdesk

होटल सिटी मैक्स में हिंदूवादी संगठनों का हंगामा, देह व्यापार संचालित होने का लगाया आरोप; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

श्रीमद्भागवत जीवन में धर्म, वैराग्य और संस्कारों का संदेश देती है: नृसिंहदेवाचार्य

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading