31.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

सीएम योगी पहुंचे मथुरा, कहा- श्री कृष्ण ने गीता के मंत्रों से दी नई संजीवनी

मथुरा, 26 अगस्त। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय मथुरा प्रवास में दूसरे दिन सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। इस दौरान उनके जन्मोत्सव पर उन्होंने ठाकुर केशवदेव का पूजन किया। फिर गर्भगृह पहुंचकर नतमस्तक होकर कान्हा का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण ने गीता के मंत्रों से नई संजीवनी दी है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण ने माता देवकी और वसुदेव के सुपुत्र के रूप में इस धरा पर अवतरित होकर धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना का कार्य द्वापर युग में पूरा किया। हम सभी के सामने श्रीमद्भगवद गीता के मंत्रों के माध्यम से नई संजीवनी दी। सीएम ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व है। 5251 वर्ष पूर्व श्रीहरि भगवान श्री विष्णु के पूर्ण अवतार के रूप में इसी स्थान पर लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण ने मां देवकी और वसुदेव के सुपुत्र के रूप में अवतरित होकर सत्य और धर्म के मार्ग पर चलना सिखाया। योगी ने कहा कि आपका स्वागत करता हूं। प्रभु से कामना करता हूं कि उनकी कृपा से सुख समृद्धि हमारे देश और प्रदेश पर बनी रहे। जिस धर्म पथ के अनुसरण करने, सत्य और न्याय की स्थापना का संदेश उन्होंने आज से 5 हजार साल पहले दिया था, हम उस मार्ग का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ें। मंदिर प्रबंधन ने उनका प्रसादी पटका पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सीएम ने योग माया मंदिर और भागवत भवन में युगल सरकार राधा कृष्ण की पूजा की। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होने मथुरा जनपद के दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार देर शाम अचानक श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। हालांकि शासन द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम में उनका वृंदावन आगमन शामिल नहीं था, लेकिन शाम को मथुरा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने की इच्छा जताई। रविवार को जिले में पहुंचे सीएम योगी ने कृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ करने के साथ ही 10.67 अरब की 138 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया था। इसके बाद वह रात नौ बजे ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचे थे।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading