35.5 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहॉलीवुड

मेरी बेटी बहुत ज्यादा इंडिपेंडेंट है : जूई डेस्चानेल

लॉस एंजेलिस, 17 जनवरी | अमेरिकी अभिनेत्री जूई डेस्चानेल का कहना है कि उनकी पांच साल की बेटी इल्सी बहुत ज्यादा इंडिपेंडेंट हैं और वह हर किसी के साथ घुलती-मिलती नहीं है, जबकि उनका दो साल का बेटा चार्ली लोगों से काफी घुलता मिलता है। जूई ने अपने बच्चों के बारे में बात करते हुए कहा, “मेरी बेटी बहुत ज्यादा इंडिपेंडेंट है और हर किसी के सामने वह ज्यादा खुलती भी नहीं है, जबकि दूसरी ओर मेरा बेटा लोगों के द्वारा पुचकारे जाने व गले लगाए जाने के मामले में हमेशा आगे रहता है।”

अपनी फिल्मों की शैली पर बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, “मुझे ऐसी फिल्में पसंद है, जहां लगातार कटिंग न हो और कहानी को बताए जाने के लिए अधिक से अधिक वक्त हो और इस तरह के किसी शॉर्ट को देखने में भी मजा आता है, लोग इस दौरान खुद को कम नर्वस महसूस करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि विल फेरेल उनके पसंदीदा सह-कलाकार हैं, जिनके साथ उन्होंने ‘ईएलएफ’ (2003) और ‘विंटर पासिंग’ (2005) में काम किया था।

अन्य ख़बरें

केरल बजट में मलयालम सिनेमा को बड़ा तोहफा, मोहनलाल ने कहा- ‘नई ताकत और वैश्विक पहचान मिलेगी

Newsdesk

हर मुश्किल में मुझे संभाल ही लेंगे’, फादर्स डे पर नील भट्ट समेत तमाम टीवी सितारों ने साझा की यादें

Newsdesk

सिंगापुर में होगी ‘तुम से तुम तक’ के खास ट्रैक की शूटिंग, निहारिका चौकसे ने जताया उत्साह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading