23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने गणेश चतुर्थी पर्व के लिए शुरू की तैयारियां, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

मुंबई, 28 अगस्त। बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर गणेश चतुर्थी पर्व के लिए अभी से उत्साहित हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पर्व से पहले प्रसाद बनाने की एक तस्वीर शेयर की है। मृणाल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मोदक की एक प्लेट की तस्वीर को शेयर किया है। केले के पत्ते पर गणेश भगवान के पसंदीदा मोदक रखे हुए नजर आ रहे हैं। मृणाल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- “मेकिंग सून….” बता दें कि इस बार गणेश चतुर्थी 7 सितंबर को है। गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश को समर्पित है। इस अवसर पर लोग भगवान गणेश की प्रतिमा को अपने घरों और पंडालों में स्थापित करते हैं। माना जाता है कि मोदक जैसी मिठाइयां भगवान गणेश को बहुत पसंद है। ज्ञात हो कि मृणाल ठाकुर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2012 में टीवी शो ‘मुझसे कुछ कहती है…ये खामोशियां’ से की थी। इसके बाद वह ‘अर्जुन’, ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे शो में नजर आईं। उन्होंने ‘नच बलिए 7’ में भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा मृणाल वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन 2’ का भी हिस्सा थीं। वह ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ नामक एपिसोड में अधीरा आर्या के रूप में नजर आई थीं। टीवी शो के अलावा मृणाल ठाकुर ने ‘लव सोनिया’, ‘सुपर 30’, ‘बाटला हाउस’, ‘धमाका’, ‘सीता रामम’, ‘पिप्पा’ और ‘द फैमिली स्टार’ जैसी फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने हाल ही में रिलीज हुई तेलुगु साइंस फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में कैमियो भूमिका निभाई थी। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज के बैनर तले बनी इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह ‘पूजा मेरी जान’, ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगी।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading