31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

अभिनेता विवेक दहिया ने यूरोप की छुट्टियों का थ्रोबैक वीडियो शेयर किया

मुंबई, 28 अगस्त । अभिनेता विवेक दहिया ने यूरोप की अपनी छुट्टियों से एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह ‘मीठा मक्खन’ खाते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में विवेक ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया के साथ यूरोप में छुट्टियां मनाई। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर 1.8 मिलियन फॉलोअर्स वाले विवेक ने एक जिलेटो शॉप का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में विवेक को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “तोहार जिलेटो की दुकान आ गईल बा”। दिव्यांका विवेक को जिलेटो खिलाती हुई दिखाई देती हैं और कहती हैं, “बहुत स्वादिष्ट है। हरियाणवियों को तो अच्छी लगती है क्रीम।” वीडियो के अंत में विवेक कहते हैं, “सच्ची में मीठा मक्खन है ये।” बता दें कि इस जोड़े ने पहले बताया था कि यूरोप में उनके साथ लूटपाट की गई और उनके पासपोर्ट, बैंक कार्ड और महंगे सामान जैसी जरूरी चीजें लूट ली गईं। बाद में दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों को बताया कि उन्हें भारतीय दूतावास से ‘इमरजेंसी सर्टिफिकेट’ मिला, जिससे उनकी ‘घर वापसी’ संभव हो पाई। इस जोड़े ने अपनी यूरोपीय छुट्टियों के दौरान स्विट्जरलैंड के इंटरलेकन में पैराग्लाइडिंग और मिलानो के स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया था। विवेक और दिव्यांका ने जुलाई 2016 में भोपाल में शादी की थी। विवेक को ‘ये है मोहब्बतें’ में अभिषेक सिंह की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। वह ‘ये है आशिकी’, ‘एक वीर की अरदास..वीरा’, ‘कवच’, ‘कयामत की रात’ जैसे शो का हिस्सा रहे हैं। 39 वर्षीय विवेक ‘बॉक्स क्रिकेट लीग 2’, ‘नच बलिए 8’ में भी भाग ले चुके हैं, जहां वे विजेता बनकर उभरे। उन्‍होंंने ‘बॉक्स क्रिकेट लीग 3’ और ‘झलक दिखला जा’ में भी भाग लिया है। इस बीच दिव्यांका त्रिपाठी ने 2004 के रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज’ में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने 2006 के शो ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ में विद्या की मुख्य भूमिका निभाई। वह ‘खाना खजाना’, ‘नचले वे विद सरोज खान’, ‘जोर का झटका: टोटल वाइपआउट’, ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘नच बलिए 8’ और ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11’ जैसे शो में कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। अभिनेत्री ने पिछली बार ‘अदृश्यम’ में इंस्पेक्टर पार्वती सहगल की भूमिका में देखा गया था। इसमें एजाज खान ने रवि वर्मा की भूमिका निभाई है। यह शो सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रहा है।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने तमिलनाडु अमोनिया गैस लीक मामले पर जताया दुख

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading