21.3 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

सिद्धार्थ मल्होत्रा शूटिंग से ब्रेक के दौरान खेलते हैं क्रिकेट

मुंबई, 29 अगस्त। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को हाल ही में एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘योद्धा’ में देखा गया था। उन्होंने क्रिकेट को लेकर अपनी दीवानगी के बारे में बताया। अभिनेता ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर इंस्टाग्राम पर क्रिकेट खेलते हुए अपनी तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो उनकी फैमिली ड्रामा मूवी ‘कपूर एंड संस’ की शूटिंग का है, जिसमें वे ब्रेक के दौरान फिल्म के सेट पर अपनी टीम के हर गेम जीतने का दावा करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिस पर ‘कपूर एंड संस’ के उनके सह-कलाकार फवाद खान हंसते हुए दिख रहे हैं। तस्वीरों में वे अपनी टीम के साथ पहाड़ी दर्रे पर क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “दिल्ली की सड़कों से लेकर फिल्म के सेट तक, क्रिकेट के लिए मेरा प्यार हमेशा से ही बरकरार रहा है! बास्केटबॉल, क्लब लेवल रग्बी, फुटबॉल और निश्चित रूप से गली क्रिकेट हमेशा से ही मेरे जीवन का एक बड़ा हिस्सा रहे हैं। उन्होंने मुझे वह आकार देने में मदद की जो मैं आज हूं। खेल ने मेरी शारीरिक और मानसिक शक्ति को बनाया। अब शूटिंग ब्रेक लेने के लिए क्रिकेट ही एक बहाना है। बता दें कि क्रिकेट बिना शक के भारत में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला खेल है। पूरा देश क्रिकेट के प्रति जुनूनी है जो लोगों के जीवन का एक बड़ा हिस्सा है। यह क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत के शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है, जबकि देश ओलंपिक जैसे खेलों में पदकों के लिए संघर्ष करता है। हाल ही में, टीम इंडिया ने जून में आईसीसी टी-20 फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर चौथी बार वर्ल्ड कप जीत दर्ज की। 1983, 2007 और 2011 के बाद चौथी बार दूर्नामेंट जीत। इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहने के बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराकर देश के सपने को चकनाचूर कर दिया था।

अन्य ख़बरें

आरबीआई ने एसजीबी 2018-19 सीरीज-II के लिए रिडेम्पशन प्राइस 14,425 रुपए तय किया; रिटर्न 357 प्रतिशत रहा

Newsdesk

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना की भविष्य की तैयारी को मजबूत करने के लिए भूमि युद्ध सिद्धांत जारी किया

Newsdesk

पूर्व वायु योद्धा परवेज आलम ने लगाया घर पर हमले और 16 घंटे हिरासत में रखने का आरोप, मुख्य सचिव से लगाई न्याय की गुहार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading