23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

ई-कॉमर्स से एक नए युग का हुआ सूत्रपात : सीएम योगी

लखनऊ, 30 अगस्त। उत्तर प्रदेश को ‘उद्यम प्रदेश’ बनाने की दिशा में प्रयासरत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को नए युग की शुरुआत करने वाला कदम बताया। यहां शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने उन्नाव और वाराणसी में ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के वेयरहाउस का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने डिजाइन, तकनीक, मार्केट समेत विभिन्न पहलुओं पर काम करके पैकेजिंग और एक्सपोर्ट पर फोकस किया। लेकिन इसको और गति देने का कार्य तब हुआ जब फ्लिपकार्ट ग्रुप हमारे साथ जुड़ा और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के रूप में सेवाएं देनी प्रारंभ की। इसके बाद ‘एक जिला, एक उत्पाद’ (ओडीओपी) योजना न केवल प्रदेश बल्कि देश और दुनिया में प्रसिद्धि पाती दिखाई दी। स्वाभाविक रूप से ई-कॉमर्स के माध्यम से एक नए युग का सूत्रपात हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दे रहा है और हर नागरिक को इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से दुनिया के किसी भी बाजार तक अपने उत्पाद पहुंचाने का सामर्थ्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में वेयरहाउसिंग नीति का लाभ लेकर कंपनियों से इस क्षेत्र में असीम संभावनाओं पर कार्य करने का भी आह्वान किया। सीएम योगी ने कहा कि राज्य में सैकड़ों साल से एमएसएमई का एक बेस है। लेकिन, समय के अनुरूप तकनीक, डिजाइन, पैकेजिंग समेत विभिन्न पहलुओं पर बदलते वक्त की मांग के अनुसार ध्यान न देने और ठोस कार्ययोजना न बनाए जाने के कारण यह उद्योग पिछले तीन-चार दशकों से दम तोड़ रहा था। मौजूदा सरकार ने परंपरागत उत्पादों को एक प्लेटफॉर्म प्रदान कर ओडीओपी योजना को आगे बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के किसी भी बाजार तक अपने उत्पाद को पहुंचाने का काम पहले कठिन लगता था, लेकिन आज तकनीक ने इस असंभव से दिखने वाले कार्य को न केवल संभव बनाया, बल्कि इसे नई दिशा भी दी। इसी दिशा में आज लखनऊ कमिश्नरी से जुड़े जनपद उन्नाव में और प्रदेश की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विख्यात वाराणसी में वेयरहाउस स्थापित किये गये हैं। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस से रोजगार मिलेगा, ई-कॉमर्स कंपनी अच्छी सेवा दे पाएगी और फलस्वरूप कालाबाजारी थमेगी क्योंकि इससे एकाधिकार समाप्त होता है। साथ ही, किसी प्रकार की धोखाधड़ी पर लगाम लगेगी।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading