23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

‘रूल ऑफ लॉ’ ने उत्तर प्रदेश की छवि को बदला है : सीएम योगी

मुरादाबाद, 2 सितंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुरादाबाद के डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में 74 पुलिस उपाधीक्षकों के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘रूल ऑफ लॉ’ ने उत्तर प्रदेश की छवि को बदला है। पुलिस उपाधीक्षकों के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “यूपी सुशासन के मॉडल के रूप में अपनी पहचान बना रहा है तो इसमें एक बड़ी भूमिका ‘उत्तर प्रदेश पुलिस बल’ की है। आज ‘रूल ऑफ लॉ’ को लागू कराने के कारण उत्तर प्रदेश ने अपनी छवि को बदला है।” सीएम योगी ने इस बात पर जोर दिया कि विश्व के सबसे बड़े सिविल पुलिस बल के तौर पर विख्यात ‘उत्तर प्रदेश पुलिस बल’ में नवनियुक्त होने वाले उपाधीक्षकों को पीएम मोदी के विजन अनुसार ऐसे स्मार्ट पुलिसिंग की ओर बढ़ना होगा, जो टेक्नो-सेवी व ट्रेंड हो, जो स्ट्रिक्ट हो, मगर सेंसिटिव भी, अलर्ट हो, मगर अपने काम के प्रति उतना ही अकाउंटेबल भी हो और रिलायबल के साथ रिस्पॉन्सिव भी हो। उन्होंने 18 डिप्टी एसपी के पदों पर प्रदेश की बेटियों की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सात वर्ष में पुलिस बल में 1,60,000 कर्मियों की नियुक्ति के साथ ही पुलिस बल के लिए उपलब्ध संसाधनों में भी अपार वृद्धि हुई है। पुलिस प्रशिक्षण की क्षमता को भी तीन गुना से अधिक बढ़ाने में सफलता प्राप्त हुई है। सीएम योगी ने सृष्टि आकांक्षा पांडेय को आंतरिक प्रशिक्षण, उदित नारायण पालीवाल को बाह्य प्रशिक्षण तथा ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ से प्रखर पांडेय को सम्मानित भी किया। सीएम योगी ने आगे कहा कि वर्दी बलों के बारे में कहा जाता है कि जितना पसीना बहाओगे, उतना कम खून बहाने की स्थिति आएगी। दुनिया के सबसे बड़े पुलिस बल का आप हिस्सा बनने जा रहे हैं, इसके लिए आप अभिनंदन के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “कानून परिवर्तन भविष्य के लिए निरंतर और स्पष्ट मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। जांच व दंड के पुराने मानदंडों से बाहर निकलकर आधुनिक फॉरेंसिक तकनीक और साक्ष्य का उपयोग करना न केवल न्याय की दृष्टि से बेहतर है, बल्कि इस प्रक्रिया से न्याय में होने वाले अपव्यय की रोकथाम होगी। इसी को ध्यान में रखकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेस की स्थापना भी की गई है।” उन्होंने आगे कहा, “आप पुलिस बल में एक जिम्मेदार पद पर नियुक्त हो रहे हैं। अपराध नियंत्रण के साथ ही कानून व्यवस्था का पालन करके पीड़ित व्यक्ति को न्याय प्रदान करने के लिए भी आपकी सक्रिय भूमिका होगी। आपसे हम इस बात की अपेक्षा करते हैं कि आम जनमानस की सुरक्षा समाज में शांति और सौहार्द्र बनाए रखने व मित्र पुलिस की छवि को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए आप सबको अपना शत-प्रतिशत योगदान देना होगा।” सीएम योगी ने कहा, “पुलिस सेवा में चुनौतियां कभी खत्म नहीं होती हैं। पुलिस बल को हमेशा मुकाबले में डटकर खड़े रहना और कर्तव्य की वेदी पर स्वयं को अर्पण करना ही होता है। समाज के आम जनमानस में पुलिस की यूनिफॉर्म को देखकर सुरक्षा और विश्वास का भाव जागृत होना चाहिए

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading