July 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

केंद्र सरकार के व्हाट्सएप को निजता नीति वापस लेने के आदेश का कैट ने किया स्वागत

नई दिल्ली, 19 जनवरी | कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने व्हाट्सएप की नई गोपनीयता नीति का विरोध किया था। वहीं प्रधानमंत्री मोदी तथा केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद की सराहना करते हुए कैट ने कहा की, “आज व्हाट्सएप को अपनी नई निजता नीति वापस लेने का निर्देश देकर, यह साफ कर दिया है कि कोई भी भारत के कानूनों से खिलवाड़ नहीं कर सकता।” “सरकार देश के नागरिकों की निजता के मूल अधिकार की रक्षा करने में कोई भी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी।”

कैट ने व्हाट्सएप की नई अपडेट की गई मनमानी और एकतरफा गोपनीयता नीति के संबंध में पिछले सप्ताह ही उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की, जिस पर जल्द ही सुनवाई होनी है।

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा की, “इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा उठाया गया कदम बेहद सामयिक है, जो निश्चित रूप से भारत के नागरिकों की निजता के अधिकार की रक्षा करेगा।”

“कैट इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका जारी रखेगा, क्योंकि कैट ने व्हाट्सएप के साथ फेसबुक को भारतीय नागरिकों के डेटा का दुरुपयोग करने के लिए भी जिम्मेदार ठहराया है और शीर्ष अदालत द्वारा सरकार को डाटा गोपनीयता पर एक व्यापक नीति बनाने के लिए निर्देशित करने का भी आग्रह किया है।”

कैट द्वारा कहा गया है कि, “यह केवल व्हाट्सएप या फेसबुक का ही मामला नहीं है जो नागरिकों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि सैकड़ों अन्य समान रूप से भारत में व्यापार करने वाले अन्य प्लेटफॉर्म एवं एप्लिकेशन से भी जुड़ा है, जो अपने एप्लिकेशन और प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारतीय नागरिकों का डाटा अर्जित कर उसका दुरुपयोग कर रहे हैं और उक्त डेटा भारत में और भारत के बाहर बेचा जा रहा है।”

अन्य ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट में सख्त फिटनेस नियम लागू किए

Newsdesk

भारत और चीन तीन निर्धारित व्यापारिक मार्गों से सीमा व्यापार बहाली की दिशा में आगे बढ़ रहे: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

तीन महीने से भी कम समय में बंगाल में विकास को मिली नई रफ्तार’, अमित मालवीय ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading