31.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीप्रादेशिकराष्ट्रीय

घर बैठे देखें ‘राधाष्टमी’, प्रशासन कर रहा यह व्यवस्था

मथुरा, 9 सितंबर । मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद राधाष्टमी मनाने के लिए तैयारी की जा रही है। जन्माष्टमी की तरह ही राधाष्टमी पर भी लाखों की संख्या में भक्त यहां पहुंचने वाले हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इस अवसर पर इस बार वरिष्ठ लोगों के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे। बता दें कि राधा अष्टमी को लेकर कमिश्नर और एडीजी ने शनिवार को बैठक की। कमिश्नर आगरा और एडीजी जोन आगरा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर राधा रानी के जन्मोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर 10 और 11 सितंबर को बरसाना में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आगरा कमिश्नर ऋतु माहेश्वरी ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी राधाष्टमी बहुत धूमधाम से मनाई जाएगी। जिला प्रशासन ने लगभग पूरी तैयारी कर ली है। आज हम मंदिर परिसर में मौजूद हैं और तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एकल मार्ग की व्यवस्था होगी। इसमें सीढ़ियों के माध्यम से भक्तों को लाया जाएगा। यहां पर अन्य छोटे-छोटे रास्ते हैं, लेकिन, सभी को मैनेज करना कठिन होगा। उन्होंने कहा कि रैंप वाले रास्ते से एग्जिट की व्यवस्था होगी। मंदिर के खुलने के दौरान काफी संख्या में लोग मंदिर परिसर में होते हैं। यहां पर बैरिकेड लगाकर लोगों को रोका जाएगा। आगे की स्थिति को देखते हुए लोगों को दर्शन के लिए भेजा जाएगा। राधाष्टमी पर जो भक्त नहीं आ पाएंगे, उनके लिए लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को देखते हुए यहां पर मेडिकल की टीम भी तैनात की जाएगी। आगरा कमिश्नर ऋतु माहेश्वरी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिर में दर्शन करने के दौरान धैर्य न खोएं। आराम से दर्शन करें और जिला प्रशासन के साथ सहयोग करें।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

26 अक्टूबर का पंचांग: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading