31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

भारत में कोरोना के लगभग 14 हजार नए मामले दर्ज

नई दिल्ली, 22 जनवरी | भारत में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस महामारी से संक्रमित 14,545 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ ही शुक्रवार को भी दैनिक मामलों की संख्या में कमी देखी गई। देश में इस वक्त महामारी की चपेट में आए लोगों की संख्या 1,06,25,428 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। पिछले 15 दिनों से देश में 20,000 से कम मामले सामने आ रहे हैं और पिछले 25 दिनों से मरने वालों की संख्या भी 300 के नीचे बनी हुई है।

19 जनवरी को देश में 10,064 नए मामले दर्ज किए गए थे, जो पिछले सात महीनों से सामने आ रहे दैनिक मामलों में सबसे कम था। पिछले साल 6 जून को देश में 10,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि नई 163 मौतों के साथ देश में अब तक कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1,53,032 तक पहुंच गई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 1,02,83,708 लोग वायरस से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और फिलहाल यहां सक्रिय मामलों की संख्या 1,88,688 है।

यहां इस वक्त रिकवरी दर 96.75 फीसदी और मृत्यु दर 1.44 फीसदी पर बनी हुई है।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने तमिलनाडु अमोनिया गैस लीक मामले पर जताया दुख

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading