काकीनाडा (आंध्र प्रदेश), 22 जनवरी | आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के काकीनाडा बंदरगाह में मछली पकड़ने वाली नौका में आग लगने से तीन मछुआरे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “तीनों ने दोपहर 1 बजे नौका के टैंक में डीजल भरा और इस दौरान डीजल नौका के फ्लोर पर फैल गया। फिर जैसे ही उन्होंने इंजिन स्टार्ट करने के लिए वायर को सटाया, उसे उठी चिंगारी से वहां फ्लोर पर गिरे डीजल में आग लग गई।”
दमकल कर्मी सूचना मिलने के बाद तुरंत काकीनाडा पोर्ट पहुंचे और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
एक मछुआरे ने पानी में कूदकर खुद को बचाया और लोगों की मदद से उसे तट पर लाया गया।


