34.3 C
Jabalpur
May 4, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

लोनी में हुई महिला की हत्या, सिर और चेहरे पर मिले चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद, 4 अक्टूबर। गाजियाबाद के लोनी इलाके के थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में एक 55 साल की महिला की लाश मिलने से सनसनी मच गई। यह लाश खेत में मिली है और मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि महिला के सिर और चेहरे पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं। महिला कल रात से ही अपने घर नहीं पहुंची थी। बताया जा रहा है कि एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला की तलाश उसके परिजन कल रात से ही कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक लोनी के थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के मंडोला गांव निवासी 55 वर्षीय महिला की हत्या हो गई है। यह महिला ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थी। जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात यह अपना काम खत्म कर फैक्ट्री से वापस लौट रही थी। लेकिन जब देर रात तक के घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने इसकी तलाश शुरू कर दी। इस महिला का शव सुबह गांव के बाहर खेतों में मिला। महिला के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। महिला की पहचान संगीता त्यागी के रूप में हुई है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद ट्रॉनिका सिटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और उनके साथ फॉरेंसिक और क्राइम टीम भी मौके पर पहुंची हुई है। जो इस पूरे घटना की छानबीन कर रही है। पुलिस महिला के फैक्ट्री से आने-जाने के रिकॉर्ड और वहां लगे सीसीटीवी कैमरा को भी चेक कर रही है। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले में महिला के साथ काम करने वाले अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ करेगी।

अन्य ख़बरें

सत्ता तो छोड़िए, सीट तक नहीं बचा पाईं ममता बनर्जी, भवानीपुर में सुवेंदु ने दोहराया नंदीग्राम पार्ट-2

Newsdesk

बंगाल का ‘काला जादू’ हुआ फेल, जब पीएम मोदी ने दिखाया अपना ‘मैजिक’

Newsdesk

पश्चिम बंगाल ,असम व पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर शहडोल में जश्न का माहौल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading