30.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

‘बिग बॉस 18’ में करणवीर मेहरा ने माना, उन्हें विवादों से डर लगता है, कहा- मैं खुद को संभाल लूंगा

मुंबई, 7 अक्टूबर। ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के विजेता करणवीर मेहरा ने रविवार को ‘बिग बॉस 18’ में एंट्री ली है। एंट्री से पहले उन्होंने हिन्दी फिल्मों के कुछ हिट गानों पर शानदार प्रस्तुति दी। करणवीर ने कहा है कि वह विवादों से डरते हैं। शो का जो नेचर है उसे देखते हुए वह प्रयास करेंगे कि उनका नाम न खराब हो। करणवीर से जब पूछा गया कि क्या वह डरे हुए हैं, क्योंकि इस शो में विवाद पैदा करने के लिए आमतौर पर सदस्य अपनी छवि को बदल लेते हैं। इस पर करणवीर ने आईएएनएस को बताया, “ईमानदारी से कहूं तो, ऐसा होता है, लेकिन मुझे विश्वास है कि मैं अच्छा व्यवहार करूंगा और अपना संयम नहीं खोऊंगा या अपने परिवार का नाम खराब नहीं करूंगा।” शो में शामिल होने के बारे में उन्होंने “यह एक बड़ा मंच है और इसकी पहुंच बहुत बड़ी है। ‘खतरों के खिलाड़ी’ 10वीं बोर्ड की परीक्षा की तरह था और अब मैं ‘बिग बॉस’ के साथ अपनी 12वीं बोर्ड परीक्षा देने जा रहा हूं। करण वीर ने 2005 में “रीमिक्स” से स्टारडम की अपनी यात्रा शुरू की और फिर “बीवी और मैं” जैसे शो में नजर आए। वह इस बात से सहमत हैं कि रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट रियलिटी शो जीतने से उन्हें “बिग बॉस 18” में काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि बिग बॉस एक बड़ा गेम है। यह आपकी भावनात्मक और मानसिक शक्ति की परीक्षा लेता है। मुझे उम्मीद है कि मैं इसे जीतने में सक्षम हूं। 24 घंटे कैमरे की निगरानी में, वह अपने बारे में लगभग सब कुछ दुनिया को बता सकते हैं। शो के होस्ट सलमान खान के बारे में उन्होंने कहा, “वह चाहते हैं कि होस्ट प्रतियोगियों को सही मार्गदर्शन दें। हमें बताएं कि हम कब गलत रास्ते पर जा रहे हैं, जो वह वास्तव में करते हैं।” शो में एंट्री के दौरान सलमान खान ने उनसे मजाकिए अंदाज में पूछा कि आप अपनी जिंदगी में खतरों से खेलना बंद नहीं करेंगे। लगता है आप सुधरेंगे नहीं। अभिनेता करण वीर ने कहा, “सर शादी के सवाल को लेकर हम दोनों ही परेशान हैं। इस पर सलमान ने कहा, ‘मैं बिल्कुल परेशान नहीं हूं। आप परेशान हो।’ इस पर करण ने कहा, “काश मैं आपके नक्शे कदम पर चल पाता।

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading