May 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वेलेंटाइन डे से पहले आगरा कॉलेज ने लड़कियों को बॉयफ्रेंड बनाने को कहा!

आगरा, 28 जनवरी | आगरा के सेंट जॉन्स कॉलेज के प्रिंसिपल ने कथित रूप से फर्जी सकरुलर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सकरुलर में छात्राओं से वेलेंटाइन डे से पहले कम से कम एक बॉयफ्रेंड बनाने के लिए कहा गया है। प्रिंसिपल प्रो एस. पी. सिंह ने सकरुलर को ‘शरारती और फर्जी’ करार दिया और इस तरह के किसी भी सकरुलर को जारी करने से मना किया।

सेंट जॉन्स कॉलेज के कथित लेटरहेड पर ‘सकरुलर’ जारी किया गया था और कहा गया था कि सभी लड़कियों के लिए सुरक्षा उद्देश्यों के लिए 14 फरवरी तक कम से कम एक बॉयफ्रेंड बनाना अनिवार्य है।

सकरुलर में कहा गया है कि कॉलेज में सिंगल लड़कियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा सकरुलर में छात्राओं को अपने प्रेमी के साथ हाल की तस्वीर दिखाने के लिए भी कहा गया है।

सकरुलर जारी करने वाले ‘प्राधिकरण’ का नाम प्रो. आशीष शर्मा, एसोसिएट डीन (अकादमिक अफेयर्स) सामने आया है।

वहीं प्रोफेसर एस पी सिंह ने कहा कि कॉलेज में आशीष शर्मा नाम का कोई संकाय सदस्य नहीं है।

सिंह ने कहा, “यह पूरी तरह से शरारती कृत्य है, जिसका उद्देश्य कॉलेज की छवि को खराब करना है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के साथ गंभीरता से निपटा जाएगा। हमने दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए हरि पर्वत थाने को सूचित किया है।”

अन्य ख़बरें

ओवरटेक कर रही बस और ट्रैक्टर में भिड़ंत, बस पलटने से कई घायल

Newsdesk

जन सुरक्षा सर्वोपरि, आंधी-तूफान के खतरे को देखते हुए निगम मुस्तैद, होर्डिंग एजेंसियों को सख्त निर्देश

Newsdesk

बरगी हादसे के घायलों से वसूली पड़ी भारी
नोबल अस्पताल का लाइसेंस निलंबित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading