जबलपुर के खमरिया थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय महिला पुष्पा वंशकार की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने हत्या की आशंका जताई। पुष्पा कई सालों से विश्वनाथ बाबा के साथ रह रही थी। पुलिस ने बताया कि महिला के चेहरे पर कुछ चोट के निशान पाए गए हैं। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।


