November 8, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

जनवरी-सितंबर में भारत में रिकॉर्ड 2.25 लाख आवासीय इकाइयां बिकी, इक्विटी निवेश में भी उछाल

India real estate

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर। इंडियन हाउसिंग मार्केट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इस साल के पहले नौ महीनों के दौरान 2,25,000 से ज्यादा यूनिट्स बेचे गए हैं। रियल एस्टेट सलाहकार सीबीआरई की एक रिपोर्ट के अनुसार, आवास बाजार में निरंतर सकारात्मक रुख देखने को मिला जिसने डेवलपर्स को नई परियोजनाओं की तरफ आकर्षित किया। इसके परिणामस्वरूप 2024 के पहले नौ महीनों में लगभग 2,15,000 नई इकाइयों का बाजार में प्रवेश हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है, “वर्ष 2024 की पहली छमाही में मजबूत प्रदर्शन और त्योहारी सीजन को देखते हुए हमारा अनुमान है कि आवासीय इकाइयों की बिक्री और नए लॉन्च दोनों में ही जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है। ” इसके अतिरिक्त, रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि उच्च-स्तरीय/प्रीमियम कैटेगरी (क्रमशः 1 से 2 करोड़ रुपये और 2 से 4 करोड़ रुपये) में भी मजबूत मांग देखने को मिलेगी। रिपोर्ट ने खासतौर पर नोएडा, बेंगलुरु, पुणे और चेन्नई जैसे ट्रेडिशनल मिड-एंड सेगमेंट डोमिनेटेड मार्केट को लेकर बड़ी बात कही है। जिसके मुताबिक इन शहरों में हाई- एंड डेवलपमेंट (उच्च स्तरीय विकास) की ओर रुझान तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच, जनवरी-सितंबर की अवधि के दौरान भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में इक्विटी निवेश 46 प्रतिशत बढ़कर 8.9 बिलियन डॉलर हो गया। सीबीआरई के भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया, मध्य-पूर्व और अफ्रीका के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुमान मैगजीन के अनुसार, आगामी तिमाहियों में पारंपरिक और उभरते दोनों क्षेत्रों में निरंतर पूंजी प्रवाह की उम्मीद है, जबकि डेवलपर्स के साथ-साथ संस्थागत और सामूहिक वाहन निवेशकों से समग्र पूंजी प्रवाह को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

अन्य ख़बरें

त्योहारी सीजन के बीच महाराष्ट्र एफडीए ने 43 खाद्य लाइसेंस किए निलंबित, 63 लाख रुपए मूल्य का खाद्य पदार्थ भी जब्त

Newsdesk

अमेरिका से भारत तक गूंजेगी गाय‍िका मिलबेन की ‘ओम जय जगदीश हरे’ प्रस्‍तुत‍ि, सभी को दी दीपावली की शुभकामनाएं

Newsdesk

बिहारियों और भगवान श्रीराम के अपमान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे कांग्रेस: संजय सरावगी

Newsdesk

Leave a Comment