33.4 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

नोएडा में चुन्नी से खेलते समय हादसा, बच्ची की मौत

नोएडा, 15 अक्टूबर। नोएडा में एक नौ साल की बच्ची की अपने पांच साल के भाई के साथ खेलते समय मौत हो गई। वह चुन्नी से झूला बनाकर खेल रही थी, तभी अचानक उसके गले में चुन्नी फंदा बनकर कस गई जिसके चलते उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने जांच की और बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को थाना सेक्टर-39 को सदरपुर निवासी असलम ने सूचना दी गई कि उसकी नौ साल की बेटी अपने पांच साल के भाई के साथ छत पर खेल रही थी। इस दौरान वह दुपट्टा से झूला बनाकर झूल रही थी। झूलते-झूलते दुपट्टे का फंदा उसके गले में लग गया और वह छूट नहीं सकी। उसके भाई ने शोर मचाया तो पड़ोसियों की नजर छत पर बच्ची की ओर गई। उन्होंने बच्ची की मां को घटना की जानकारी दी। परिजन बच्ची को उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक परिजनों को इसके लिए जागरूक होने की जरूरत है कि अगर बच्चे उनसे दूर खेल रहे हैं तो वहां कोई अभिभावक मौजूद रहे ताकि ऐसी घटनाएं न हों।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने तमिलनाडु अमोनिया गैस लीक मामले पर जताया दुख

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading