30.5 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सिंघु में किसानों के साथ स्थानीय लोगों की झड़प, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

नई दिल्ली, 29 जनवरी | दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली-हरियाणा की सिंघु सीमा पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। दरअसल स्थानीय लोग इलाके को प्रदर्शनकारियों से खाली करवाना चाहते थे। झड़प में दिल्ली पुलिस का एक एसएचओ घायल हो गया।

स्थानीय लोग प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और दो महीने से अधिक समय से स्थल पर मौजूद आंदोलनकारियों को जगह खाली करने के लिए कहने लगे।

दोनों पक्षों में तीखी बहस के बाद, स्थानीय लोगों ने किसानों के तंबू पर हमला करना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों समूहों के बीच पथराव हुआ।

दिल्ली पुलिस और सिंघु सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियोंको प्रदर्शन स्थल पर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।

अलीपुर पुलिस स्टेशन हाउस ऑफिसर सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

अन्य ख़बरें

पद्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मु 23 जून को शिबू सोरेन और अलका याज्ञनिक समेत 65 अन्य को सम्मानित करेंगी

Newsdesk

‘भविष्य’ पोर्टल से पेंशनभोगियों की जिंदगी हुई आसान, पेंशन प्रक्रिया हुई तेज और पारदर्शी: सरकार

Newsdesk

हैदराबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई: हीरा ग्रुप की 159 करोड़ की संपत्तियों की नीलामी पूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading