35.3 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक, प्रवासियों के लिए ट्रेन, सीमित घरेलू उड़ानों पर चर्चा के अनुमान

Prime Minister Narendra Modi.

नई दिल्ली, 1 मई| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर शीर्ष अधिकारियों और प्रमुख मंत्रियों के साथ एक बैठक की। माना जा रहा है कि बैठक में तीन मई के बाद राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन समाप्त होने पर सरकार के समक्ष आने वाली विभिन्न परिस्थितियों के बारे में चर्चा की गई। एक जानकार सूत्र ने बताया कि संभावना है कि कठोर शर्तो के साथ सीमित घरेलू उड़ानों के संचालन के बारे में चर्चा की गई होगी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और नागरिक उड्डययन मंत्री हरदीप पुरी इस बैठक में भाग लेने वाले महत्वपूर्ण सदस्य थे। साथ ही इस इस बैठक में कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और प्रधान सचिव भी मौजूद थे।

बैठक में संभवत: प्रवासियों को उनके घर भेजने के लिए सीमित स्पेशल ट्रेनों को चलाने पर भी चर्चा हुई है। इसी क्रम में तेलंगाना से झारखंड के लिए शुक्रवार शाम पांच बजे ट्रेनें रवाना की जाएगी।

वहीं सरकार अन्य स्पेशल ट्रेनों को चलाने की संभावना पर भी विचार कर रही है, ताकि फंसे प्रवासी लोगों को उनके घर पहुंचाया जा सके। साथ ही इस बात का भी ख्याल रखा जाएगा कि सोशल डिस्टेंसिंग नियमों को सुनिश्चित किया जाए।

अन्य ख़बरें

पद्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मु 23 जून को शिबू सोरेन और अलका याज्ञनिक समेत 65 अन्य को सम्मानित करेंगी

Newsdesk

‘भविष्य’ पोर्टल से पेंशनभोगियों की जिंदगी हुई आसान, पेंशन प्रक्रिया हुई तेज और पारदर्शी: सरकार

Newsdesk

हैदराबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई: हीरा ग्रुप की 159 करोड़ की संपत्तियों की नीलामी पूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading