38.3 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

कोरोना मामले में सिंध के हर उपाय पर आघात कर रही है इमरान सरकार : बिलावल

कराची, 1 मई| पाकिस्तान के प्रमुख विपक्षी दल पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ इमरान सरकार ने पहले दिन से सिंध सरकार द्वारा कोरोना वायरस के खिलाफ उठाए गए कदमों को विफल करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। सिंध में पीपीपी की सरकार है।

पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, बिलावल ने मीडिया से कहा कि ‘कोई प्रधानमंत्री इमरान खान को समझाए कि वह कंटेनर (विपक्षी नेता के दौरान प्रदर्शन के दौरान जिसका इमरान ने प्रयोग किया था) से उतरें और प्रधानमंत्री बनें। वह काम करें, काम नहीं कर सकते तो इस्तीफा देकर किसी और को रास्ता दें और उसे काम करने दें।’

उन्होंने कहा कि ‘संघ हमारे (सिंध के) मुख्यमंत्री को लगातार निशाना बना रहा है।’

उन्होंने कहा कि इमरान सरकार प्रांतों को कोई मदद नहीं दे रही है। संघीय सरकार ने सिंध की हमारी सरकार के हर प्रयास को नाकाम करने की कोशिश की। अपनी अक्षमता के जरिए केंद्र सरकार ने हर सूबे को नीचा दिखाने की कोशिश की है। केंद्र ने बलूचिस्तान में पाकिस्तान-ईरान की तफ्तान सीमा खोल दी लेकिन बलूचिस्तान सरकार को कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कोई मदद नहीं दी।

बिलावल ने कहा कि इसी तरह इमरान ने खुद अपनी पार्टी पीटीआई की पंजाब सरकार को रायविंड के तबलीगी जमात के जलसे के बारे में नहीं चेताया। दिन-रात वे लोग सिंध के मुख्यमंत्री पर हमले करते रहते हैं। सबसे कम संसाधनों वाले प्रांत पर वे लगातार हमले कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

जेडी वेंस ने पत्नी उषा को दिया आस्था में वापसी का श्रेय, बोले- ‘रिश्ते ने बदली मेरी सोच

Newsdesk

भारत के विदेश मंत्री जयशंकर पहुंचे मंगोलिया, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को करेंगे मजबूत

Newsdesk

ब्रिक्स एनएसए बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे ईरानी प्रतिनिधि नेजामी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading