31.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

‘बिग बॉस 18’: सलमान खान ने खोया आपा, अविनाश से कहा ‘आप खुद अपना विनाश कर दोगे’

‘Bigg Boss 18’: Salman Khan tells Avinash ‘aap khud apna vinash kar doge’

मुंबई, 26 अक्टूबर। वीकेंड का वार इस बार धमाकेदार होगा। सलमान खान अविनाश मिश्रा को नसीहत देते नजर आएंगे। उन्हें समझाएंगे कि अपना बर्ताव सुधारें। तल्ख लहजे में कहेंगे “आपका नाम अविनाश है पर आप खुद अपना विनाश कर दोगे”। रियलिटी शो बिग बॉस 18 के आगामी एपिसोड के प्रोमो में, सलमान को अविनाश के रवैये पर आपा खोते हुए देखा जाएगा। सलमान अविनाश से पूछते नजर आएंगे, “आप क्या इस घर के भगवान हैं?” सुपरस्टार आगे कहते हैं, ”स्पष्ट और असभ्य होने के बीच एक पतली रेखा होती है, आपने उस रेखा को पार कर लिया है। नाम आपका अविनाश है पर आप खुद अपना विनाश कर लेंगे। विनाश। खत्म।” सलमान कंटेस्टेंट करणवीर मेहरा से भी बात करेंगे। वह, अच्छे संबंधों से दूर भागने की उनकी आदत की ओर इशारा करते नजर आएंगे। सलमान को यह कहते हुए सुना जाएगा, “आपकी लाइफ में दुख भी है कि बाहर आप परिवार जोड़ नहीं पाए और यहां भी आप परिवार जोड़ नहीं पा रहे। करणवीर मेहरा, आप जो कोने-कोने में कर रहे हो, मैं कहता हूं कि ये आप खुले में करो। इस एपिसोड में ग्लैमर का तड़का भी लगेगा। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन शो में मेहमान बनकर नजर आएंगे। वह अपनी आगामी फिल्म “सिंघम 3” का प्रमोशन करने पहुंचेंगे, जिसमें सलमान के चुलबुल पांडे का कैमियो भी है। उनके साथ फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी भी होंगे। ‘सिंघम अगेन’, कॉप यूनिवर्स में पांचवीं एंट्री और सीरीज की तीसरी फिल्म है। जिसे हिंदू महाकाव्य ‘रामायण’ की कहानी से प्रेरित बताया जा रहा है। अजय देवगन भगवान राम के आधुनिक अवतार की भूमिका में हैं, जबकि टाइगर श्रॉफ फिल्म में लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। रणवीर सिंह भगवान हनुमान बने हैं, फिल्म में अक्षय कुमार का पात्र जटायु से प्रेरित है तो अर्जुन कपूर राक्षसराज रावण का किरदार निभाएंगे। ‘सिंघम अगेन’ 1 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ से सीधी टक्कर होगी।

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading