जबलपुर 01 फरवरी । थाना प्रभारी माढ़ोताल रीना पांडे शर्मा ने बताया कि स्मिता जो कि प्राइवेट जॉब करती हैं समदड़िया मॉल से शॉपिंग करने के बाद नया मोबाईल व सामान लेकर सिविक सेंटर से ऑटो क्रं.MP-20T-3840 मैं बैठकर मदन महल चौक पर उतर कर अपने घर चली गई, ऑटो से उतरते समय अपना खरीदा हुआ 17 हजार रूपये कीमती नया रियलमी कंपनी का मोबाइल ऑटो में भूल गई थी, ऑटो चालक राकेश कुमार विश्वकर्मा पिता रामरतन विश्वकर्मा उम्र 50 वर्ष निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी माढ़ोताल का देर रात अपने घर पहुंचा, घर पर ऑटो खड़ा करते समय देखा कि उसके ऑटो की सीट पर एक नया मोबाइल पड़ा हुआ है ऑटो चालक राकेश कुमार विश्वकर्मा मोबाइल लेकर तुरंत माढोताल थाने पहुंचा एवं ऑटो में मिले नए मोबाइल को थाने में जमा कर दिया, रसीद पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर पताशाजी करते हुए मोबाईल धारक स्मिता से संपर्क कर माढोताल थाने बुलवाकर ऑटो चालक के हाथ से 17 हजार रूपये कीमती मोबाइल वापस दिलवाया गया । ऑटो चालक राकेश विश्वकर्मा ने ईमानदारी की मिशाल पेश की जिसकी जबलपुर पुलिस सराहना करती है।


