32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुणे से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया

पुणे, 6 नवंबर। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के 16वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पुणे से गिरफ्तार किया गया है और उसकी पहचान गौरव अप्पुने के रूप में हुई है। संदिग्ध आरोपी की उम्र 23 साल है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गौरव ने हत्या की योजना बनाने के लिए कई बार अन्य आरोपियों से मुलाकात की थी। गौरव उन शूटरों के पहले बैच के संपर्क में था जिन्हें पहले बाबा सिद्दीकी की हत्या का ठेका दिया गया था। बाद में शूटर पीछे हट गए। क्राइम ब्रांच की टीम गौरव को बुधवार को कोर्ट में पेश कर उसकी रिमांड मांगेगी। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा में उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। गैंग का कहना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या अभिनेता सलमान खान से उनके करीबी संबंधों के कारण की गई। इससे पहले बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के एक गवाह को 5 करोड़ रुपये की धमकी वाला कॉल आया था। पुलिस ने बताया कि कॉल करने वाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। शिकायत के आधार पर खार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। गवाह ने पुलिस को बताया था कि कुछ दिन पहले उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरा फोन किया था, जिसमें 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। फोन करने वाले ने धमकी दी थी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह उसे जान से मार देगा। इस बीच, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा हत्या के मास्टरमाइंड जीशान अख्तर की तलाश में बड़े पैमाने पर छापेमारी कर रही है। अख्तर की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगी हुई हैं। हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार कथित तौर पर राजस्थान से लाए गए थे। अब तक पांच हथियार जब्त किए जा चुके हैं।

अन्य ख़बरें

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Newsdesk

सोनिया गांधी ने शेयर किया कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading