32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीयव्यापार

‘लॉरेंस बिश्नोई और दाऊद इब्राहिम की टी-शर्ट’ बेचने वाले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर गिरी गाज

मुंबई, 8 नवंबर। महाराष्ट्र साइबर सेल ने उन सभी ई- कॉमर्स प्लेटफॉर्म के खिलाफ शिकंजा कसा है, जो पिछले कई दिनों से लॉरेंस बिश्नोई और दाऊद इब्राहिम के चित्र वाले टी-शर्ट ग्राहकों को बेच रहे थे। पुलिस ने बताया कि इस तरह के उत्पाद बेचने से निश्चित तौर पर युवाओं के बीच गलत संदेश जाएगा। इससे युवा अपराध की ओर आकर्षित हो सकते हैं। इसी को देखते हुए उन सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जो ऐसा कर रहे हैं। महाराष्ट्र साइबर विभाग ने इस मामले पर गंभीरता से विचार करते हुए फ्लिपकार्ट, अलीएक्सप्रेस, टीशॉपर और एट्सी जैसे विक्रेताओं और प्लेटफार्मों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 192, 196, 353, 3 और आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने एक बयान में बताया कि अगर कोई भी उत्पाद सामाजिक अपराध को आकर्षण के रूप में समाज में प्रस्तुत करने की कोशिश करेगा, तो इससे सामाजिक मूल्यों का ह्रास होगा, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसी को देखते हुए उन सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के खिलाफ शिकंजा कसा गया है, जो ऐसे उत्पादों को बढ़ावा दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि लॉरेंस बिश्नोई पिछले कई साल से सलाखों के पीछे है। इससे पहले उसने एक साक्षात्कार में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मारना अपने जीवन का लक्ष्य बताया था। उससे जब पूछा गया था कि तुम्हारे जीवन का लक्ष्य किया है, तो उसने बिना किसी लाग-लपेट के स्पष्ट कहा था कि “मेरे जीवन का लक्ष्य सिर्फ सलमान खान को मारना” है। बीते दिनों सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग भी हुई थी। फायरिंग करने वाले लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के ही बताए गए थे। पुलिस ने फायरिंग में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी थी।

अन्य ख़बरें

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

शादी की जिद को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा, 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी प्रेमिका,

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading