32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)मनोरंजन (रीजनल)राष्ट्रीय

एक ही फ्रेम में कैद हुए ‘हाउसफुल 5’ के सितारे

मुंबई, 28 नवंबर। कई सितारों से सजी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के रिलीज को लेकर दर्शक खासे उत्साहित हैं। इस बीच एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें फिल्म के सभी सितारे एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। साजिद नाडियावाला के प्रोडक्शन हाउस साजिदवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने सितारों से भरी तस्वीर को ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर कर प्रशंसकों को फिल्म के बारे में अपडेट दिया है। कैप्शन में लिखा है, “हमारे सिनेमाई सफर के शेड्यूल पर काम जारी है, शेड्यूल खत्म होने को है!” शेयर की गई तस्वीर में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिज, श्रेयस तलपड़े, दिशा पटानी के साथ ही अन्य सितारे तस्वीर में नजर आ रहे हैं। प्रोडक्शन हाउस ने हिंट देते हुए बताया कि फिल्म अब रिलीज होने में ज्यादा दिन नहीं है क्योंकि शेड्यूल अंतिम दौर में चल रहा है। ‘हाउसफुल 5’ साजिद नाडियावाला के हाउसफुल सीरीज की पांचवी फिल्म है। सीरीज की पिछली हर फिल्म हिट रही और दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रही। दर्शक इस बार भी अगली फिल्म के रिलीज को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मस्ती, मनोरंजन, कॉमेडी के साथ थोड़ा एक्शन का पुट भी इस बार दर्शकों को मिलना है। जानकारी के अनुसार, फिल्म की शूटिंग दुनिया के कई हिस्सों में की गई है। ‘हाउसफुल 5’ के कलाकारों की लिस्ट पर नजर डालें तो फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, श्रेयस तलपड़े, अभिषेक बच्चन के साथ जैकलीन फर्नांडिज नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, चित्रांगदा सिंह, सौंदर्या शर्मा समेत अन्य कई शानदार सितारे हैं। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में तैयार फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में आएगी।

 

अन्य ख़बरें

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Newsdesk

सोनिया गांधी ने शेयर किया कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading