30.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

लाल किला बर्ड फ्लू के चलते अगले आदेश तक रहेगा बंद

नई दिल्ली, 2 फरवरी | लाल किला को बर्ड फ्लू के चलते पर्यटकों के लिए फिर से बंद कर दिया गया है। परिसर में कुछ वक्त पहले करीब 20 कौवे मरे मिले थे। जानकारी के अनुसार लाल किला परिसर में अब तक करीब कुल 60 पक्षी मृत पाए गए हैं। जिसके कारण फिलहाल अगले आदेश तक लाल किला परिसर को पर्यटकों और आम नागरिकों के लिए बंद किया गया है। लाल किला परिसर में कार्यरत एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि, “लाल किला परिसर में हर दिन मृत पक्षी मिल रहें हैं। वहीं अब तक करीब 60 पक्षी मृत पाए गए हैं। साथ ही लाल किला परिसर में एनिमल हसबैण्डरी की टीम जांच करने के लिए आई थी। राष्ट्रीय टीम से बातचीत करने के बाद ये निर्णय लिया गया की लाल किले में स्थिति जब तक सामान्य नहीं हो जाती तब तक फिलहाल लाल किला बंद रहेगा।”

इससे पहले 20 कौवे मृत पाए गए थे, जिनकी जांच के बाद सैंपल की रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी और बीते 19 जनवरी को बर्ड फ्लू के कारण लाल किले को बंद करना पड़ा था।

हालांकि लाल किला परिसर को गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा के बाद भी बंद करना पड़ा था। वहीं परिसर में हिंसा के बाद काफी नुकसान भी हुआ। जिसके कारण इसे पर्यटकों और आम नागरिकों के लिए बंद किया गया था, लेकिन अब फिर से लाल किले को बंद किया गया है।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading