21.2 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम बने देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

लखनऊ, 06 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और एकनाथ शिंदे-अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हृदयतल से बधाई एवं शुभकामनाएं! पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन व आपके (फडणवीस) कुशल नेतृत्व में ‘विकसित महाराष्ट्र-सुरक्षित महाराष्ट्र’ की संकल्पना की सिद्धि के साथ ही राज्य सुशासन के सुपथ पर अविराम बढ़ते हुए प्रगति और समृद्धि के नवीन मानक स्थापित करेगा।” एक अन्य पोस्ट में सीएम योगी आदित्यनाथ ने एकनाथ शिंदे और अजीत पवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और स्वर्णिम कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण समारोह में गुरुवार को शामिल हुए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र चुनाव में ताबड़तोड़ रैली की थी। वे यहां चार दिन चुनाव प्रचार में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था, इसमें से 22 सीटों पर ‘महायुति’ के प्रत्याशियों को जीत मिली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ”शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भेंटकर उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी। निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और देवेंद्र के ऊर्जावान नेतृत्व में महायुति सरकार सभी वर्गों का सम्रग उत्थान कर जनकल्याण सुनिश्चित करेगी और महाराष्ट्र की विकास यात्रा में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।” मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और एकनाथ शिंदे तथा अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में महाराष्ट्र के समग्र विकास एवं लोक कल्याण के नए प्रतिमान स्थापित होंगे, ‘विकसित भारत-विकसित महाराष्ट्र’ का संकल्प साकार होगा।

अन्य ख़बरें

बंडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिजली के पोल चुराने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जप्त

Newsdesk

मदन महल फ्लाईओवर पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, दंपति और दो बच्चे घायल

Newsdesk

जनविश्वास अभियान: वार्डों में पहुंचे अधिकारी, मौके पर सुलझाईं समस्याएं; छोटे कारोबारियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading