September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई ने तोड़े सारे रिश्ते ,सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल

छतरपुर – बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए गए एक वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया। इस वीडियो में शालिग्राम ने बागेश्वर महाराज से पारिवारिक संबंध तोड़ने की बात कही, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया।

सोमवार शाम को वायरल हुए इस वीडियो में शालिग्राम ने कहा कि उनकी गलतियों से बागेश्वर धाम और महाराज की छवि को नुकसान पहुंचा है। इस कारण उन्होंने संबंध विच्छेद करने का फैसला लिया। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि अब उन्हें बागेश्वर धाम या उसके महंत के साथ नहीं जोड़ा जाए। क्योकि आज से हमने उनसे अपने पारिवारिक रिश्ते आजीवन के लिए खत्म कर दिए है | और इसकी जानकारी उन्होंने अपने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में भी दी है

शालिग्राम ने जारी किया दूसरा वीडियो
मंगलवार सुबह, शालिग्राम ने दूसरा वीडियो जारी कर अपने पहले बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके वीडियो को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल बागेश्वर महाराज, सनातन धर्म और साधु-संतों से क्षमा मांगने का था।

बागेश्वर धाम की ओर से बयान
बागेश्वर धाम के आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि वायरल वीडियो को गलतफहमी के रूप में लिया जा रहा है। शालिग्राम के भाव सिर्फ यह थे कि उनकी किसी गलती का दोष बागेश्वर महाराज या धाम पर न मढ़ा जाए।

शालिग्राम के विवादों का इतिहास
यह पहली बार नहीं है जब शालिग्राम विवादों में घिरे हैं। इससे पहले भी वे कभी दलित से मारपीट तो कभी महिला के साथ विवाद और अन्य विवादों के कारण सुर्खियों में रहे हैं।

अन्य ख़बरें

छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ग्रामीण की बैठक

Newsdesk

उड़ीसा से 10 किलो गांजा का रहा तस्कर गिरफ्तार

Newsdesk

41 सप्ताह से निरंतर सेवा, मेडिकल कॉलेज के बाल वार्ड में बांटा फलाहार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading